सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ये नीली आंख वाली शेरनी,सच्चाई जान रह जायेंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ये नीली आंख वाली शेरनी,सच्चाई जान रह जायेंगे हैरान

वैसे तो दुनिया में नीली आंख वाले लोग और जानवार दोनों ही बहुत कम होते हैं। लेकिन हाल

वैसे तो दुनिया में नीली आंख वाले लोग और जानवार दोनों ही बहुत कम होते हैं। लेकिन हाल ही में एक नीली आंख वाली शेरनी चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां यह शेरनी साउथ अफ्रीका में मिली है। जिसकी एक आंख नीली है। इस शेरनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब लोगों ने इस शेरनी को नाम भी दे दिया है।
1577522995 large lioness photo
वैसे तो दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका में पाए जाते हैं। ऐसे में यहां पर अब ऐसी एक नीली आंख वाली शेरनी को देखने की लोगों की भीड़ उमड़ गई है। इस शेरनी की तस्वीर अफ्रीका के शामवारी गेम रिजर्व से सामने आई है। इसमें शेरीनी की बांयी आंख नीली दिखाई दे रही है। ऐसे में शेरीनी की एक आंख नीली होने पर पहले तो लोगों को ऐसा लगा कि यह तस्वीर शेरनी की फोटोशॉप्ड है। लेकिन बाद में फॉरेस्ट अधिकारियों ने इसके  सच का खुलासा किया है। 
1577523035 lioness 1
शामवारी गेम रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों से ये शेरनी एक जंगली सुअर के शिकार में नजरें गढ़ाए बैठी हुई थी। इस शेरनी ने जैसे ही जंगली सुअर पर हमला बोला तो उसने तुरंत शेरनी पर आक्रमण कर दिय। 
1577523046 db
वहीं ये जंगली सुअर शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा ताकतवर था इसलिए उसने जोर से शेरनी की आंख पर वार कर दिया। जिससे शेरनी की आंख पर चोट लग गई। शेरनी की आंख चोटिल हुई और खून जम गया जिस वजह से उसकी आंख की पुतली नीले रंग की हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।