अगर किसी लड़की से पूछा जाए कि उसको कैसा लड़का चाहिए, तो वो अपनी एक लंबी चौड़ी लिस्ट आपके सामने रख देगी। अपने पार्टनर को लेकर गर्ल्स की इतनी बड़ी लिस्ट होती है कि उसे पूरा करने का दम किसी में भी नहीं है। आमौतर पर लड़कियां अपने लिए हैंडसम, स्मार्ट, डैशिंग, जिम फ्रीक, फिटनेस लवर, कूल टाइप लड़कों के सपने देखती हैं।
हालांकि तब क्या…जब किसी लड़की को इन डिमांड्स के उलट ब्वॉयफ्रेंड की ख्वाहिश हो? जी हां जहां ज्यादातर लड़कियों को हैंडसम और डैसिंग लड़के की चाहत होती है, वहीं आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने वाले है जिसकी ख्वाहिश सुनकर आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होने वाले है कि एक खूबसूरत हसीना को ऐसे पार्टनर की चाह हो सकती है।
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने वाले है जिसे एक तोंद वाले ब्वॉयफ्रेंड की तलाश है। हां ये बात सुनने में ही काफी अजीब लग रही है लेकिन ये सच है, एक लड़की है जिसे इस चीज की ख्वाहिश नहीं है कि लड़का हैंडसम और स्मार्ट हो। उसे इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोटा हो। वो तोंद वाले लड़के साथ भी अपनी लाइफ हमेशा ही लिए बिताने के लिए तैयार है।
हम जिस लड़की बात कर रहे हैं, उस लड़की का नाम मदीना ममादालिएवा है। कजाकिस्तान की रहने वालीं मदीना एक मॉडल है। मदीना दिखने में बेहद हसीन है और उनकी फीगर भी कातिलाना है। वो सोशल मीडिया पक काफी एक्टिव रहती है और अपनी हॉट एंड सेक्सी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मदीना के 16 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
मगर लोगों को उनकी ये बात बिल्कुल समझ नहीं आ रही है कि इतनी हसीन होने के बाद भी वो एक तोंद वाले ब़ॉयफ्रेंड की तलाश क्यों कर रही हैं। हालांकि मदीना ने लड़कों के सामने कुछ ऐसी खतरनाक शर्ते रख दी हैं, जिनको पूरा कर पाना आम लड़कों के बस की बात नहीं है। इन शर्तों में उन्होंने कहा है कि उन्हें लड़कों के फिगर में कोई खास इंटरेस्ट नहीं है।
अपनी शर्तों में मदीना ने कहा, उन्हें बस ऐसा लड़का चाहिए, जो उन्हें फर्स्ट क्लास लाइफस्टाइल दे सके। उसकी महीने की सैलरी 40-41 लाख तक होनी चाहिए यानी मोटे पैसों वाला लड़का होना चाहिए। उनका ब्वॉयफ्रेंड भले ही तोंद वाला हो, लेकिन वो केयरिंग और लविंग नेचर का होना चाहिए। कुल मिलाकर मदीना अपने बॉयफ्रेंड के पैसों पर अपनी लाइफ को फुल एन्जॉय करना चाहती हैं।
मदीना को एक पैसे वाला शख्स चाहिए, ताकि वो एक बिंदास लाइफ बिता सके, अच्छा खाना खा सकें और अच्छी और हाई क्लास जगह घूमने जा सकें। इसी के साथ उनका कहना है कि वो गैर-कानूनी तरीके से पैसे कमाने वाला शख्स नहीं होना चाहिए यानी कमाई ईमानदारी की होनी चाहिए। इतना ही नहीं इसके साथ उनकी एक शर्त ये भी है कि वो लड़का सोशल मीडिया पर ना हो।