दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए लाभकारी होती हैं ये 5 किस्म के फूड्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए लाभकारी होती हैं ये 5 किस्म के फूड्स

हमारा मस्तिष्क हमारी बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। मस्तिष्क हमारे शरीर की प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदार

हमारा मस्तिष्क हमारी बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। मस्तिष्क हमारे शरीर की प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदार भी है। हमारा मस्तिष्क 24 घंटे और सातों दिन काम करता है। चाहें हम सो ही क्यों न रहे हों। लेकिन अब 24 घंटे काम करने के लिए हमारे मस्तिष्क को भी ईधन की अवश्यकता होती है और उसे यह ईंधन हमारी डाइट से मिलता है।
1568107002 main qimg
हम सभी मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर हमें ऐसा क्या खाना चाहिए ताकि हमारा दिमाग तेज हो। तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐेसे जरूरी फूड बताने वाले हैं जिसे आप आपनी डाइट में शामिल कर अपने मस्तिष्क को स्वस्थ बना सकते हैं। 
1568107050 screenshot 2
1.ब्रोकली
अगर बात पौष्टिक सब्जियों की करी जाए तो इनमें ब्रोकली सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। ब्रोकली में विटामिन,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है। ब्रोकली में भरपूर फाइबर होने के कारण आप इसका सेवन सलाद,पास्ता,सब्जी आदि किसी में भी उपयोग कर सकते हैं। 
1568106778 broccoli 145173357181 650 010216045306
2.पालक
पालक में आइरन और विटामिन ई पाया जाता है। पालक का सेवन करने से दिमाग मजबूत होता है। इसके अलावा पालक में कई तरह के पोषक तत्व भी पाएं जाते हैं जो आपके मस्तिष्क को सुचारु रूप से कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं।
1568106817 compressed onud
3.नट्स
बादाम,अखरोट और काजू में भी विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। यदि आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो आपको रोज नट्स का सेवना करना चाहिए। नट्स आपके आपके शरीर के विकास के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। 
4.एवोकाडो
एवोकाडो फलों में सबसे ज्यादा पौष्टिïक फलों में से एक हैं। यह फल जितना ज्यादा खाने में स्वादिष्टï लगता हैं उतना ही यह हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।  विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से इस फल का सेवन करना त्वचा,बाल और मस्तिष्क के विकास में हमारी मदद करता है। 
1568106873 15 50 217079070avocado ll
5.ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल कुकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। ऑलिव ऑयल में विटामिन ई की मात्रा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यही वजह है कि लोग इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। बता दें कि ऑलिव ऑयल न केवल दिमाग के लिए बल्कि यह दिल की बीमारी से बचने के भी काम आता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।