17 साल क्या उम्र होती हैं 17 साल यहां तक कि इस उम्र में तो लोग बालिग तक नहीं माने जाते हैं लेकिन ऐसी ही उम्र के कुछ लोग कभी-कबार कुछ ऐसा कर दिखते हैं कि यकीन ही नहीं होता हैं कि इनकी उम्र मात्र 17 साल ही हैं। भला खुद ही सोचिये जिस उम्र में अपने जीवन का कोई भी फैसला लेने का अधिकार भी पूरी तरह नहीं मिलता।
बिना परमिशन गाड़ी नहीं चला सकते, और सड़क पर गाड़ी ले जाना हरगिज़ मना होता है। ब्याह नहीं कर सकते, ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिल सकता, उस उम्र में एक लड़के ने ऐसा कारनामा कर दिखाया की दुनिया उसे जान गयी। ड्राइविंग लाइसेंस पाने की उम्र है 18, लेकिन एक लड़के ने मात्र 17 की उम्र में ही ना केवल हवाई जहाज उड़ाया, बल्कि विश्व भ्रमम कर इतिहास रच दिया।
ब्रिटेन के मैक रदरफोर्ड 17 साल की उम्र में पायलट बन गए। और तो और खुद प्लेन उड़ाकर अकेले ही 52 देशों की यात्रा भी कर डाली। ये कारनामा मैक ने 5 महीने में कर दिखाया। ऐसा कर उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल कर लिया। मैक का जन्म ब्रिटेन में जबकि पालन पोषण बेल्ज़ियम में हुई।
17 साल के पायलट ने प्लेन से अकेले ही घूम ली दुनिया
17 साल 64 दिन की उम्र में मैं एक रदरफोर्ड ने सबसे कम उम्र के सोलो पायलट के तौर पर दुनिया की परिक्रमा करने का रिकॉर्ड कायम किया। पांच महीने में उन्होंने कुल 52 देशों की यात्रा की। वो एक सिंगल इंजन एरोप्लेन लेकर यात्रा पर निकले। मैक ने अपनी यात्रा मार्च में शुरू की थी। 2022 की जनवरी में मैक की बहन ज़ारा ने भी अकेले दुनिया भ्रमण कर सबसे कम उम्र की महिला के तौर पर यह कारनामा अपने नाम किया। मैक की बड़ी बहन जारा ने 19 साल 199 दिन में यह कारनामा कर दिखाया। ज़ारा मैक की प्रेरणा स्रोत और गाइड भी।
उन्हें देखकर ही विश्व भ्रमण का ख्याल मैक के दिमाग में आया। बहन ने ही उन्हें हवाई रूट्स पर गाइड किया। मैक ने यात्रा के दौरान कई अनुभवों को साझा किया, जिसमें खराब मौसम के चलते घबराहट का भी जिक्र किया। मैक ने 23 मार्च 2022 को बुल्गारिया के सोफिया से अपनी यात्रा शुरु की और फिर 5 महीने बाद दुनिया का चक्कर लगाकर 24 अगस्त 2022 को बुल्गारिया के सोफिया में आकर ही यात्रा पूरी की, इस बीच मैक ने अपना 17 वां जन्मदिन भी प्लेन के अंदर ही मनाया।
सबसे कम उम्र में अकेले प्लेन उड़ाकर विश्व भ्रम का बनाया रिकॉर्ड
Congratulations to Mack Rutherford @macksolo2 who at 17 years and 64 days is officially the youngest person to circumnavigate the world by aircraft solo (male) https://t.co/cWkodgmRGw
— Guinness World Records (@GWR) August 24, 2022
17 साल के मैक से पहले ये खिताब ब्रिटिश पायलट ट्रेविस लडलो के नाम था, जिन्होंने 18 साल, 150 दिन की उम्र में प्लेन से अकेले विश्व भ्रमण कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यात्रा के दौरान मैक को कई तरीके की समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। कई बार बिगड़े मौसम के चलते उन्हें न चाहकर भी अलग अलग जगहों पर लैंडिंग करनी पड़ी।
एक बार उन्होंने तेज हवाओं और बारिश के बीच लगातार 10 घंटे तक समंदर के ऊपर प्लेन उड़ाई। फिर मौसम को बेकाबू होता देख उन्हें मजबूरन अट्टू में लैंडिंग करनी पड़ी। आपको बता दें कि मैक एक बचपन से ही पायलट बनना चाहते थे। उनके माता पिता भी प्रोफेशनल पायलट थे।