पानी की दुनिया जितनी खूबसूरत दिखाई देती हैं इसके अंदर उतने रहस्य छिपे हुए हैं जिनपर से कुछ तो पर्दा उठ चूका हैं लेकिन कुछ पर से पर्दा उठना अभी भी बाकि हैं। पानी के अंदर कई क्यूट सी मछलियां रहती हैं। तो वही साथ ही खूंखार शार्क जैसी जानवर भी रहते हैं। शार्क अटैक के कई मामले आपने देखे और सुने टी होंगे ही। खूंखार शार्क जब इंसान पर हमला करते हैं तो उसके बचने के चान्सेस काफी कम ही होते हैं। कई बार इंसान की किस्मत अच्छी होती है कि सिर्फ हाथ-पैर गंवा कर उसकी जान बच जाती है। लेकिन हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता। ऐसे कई लोग हैं जो शार्क अटैक में अपनी जान गंवा चुके हैं।
23 साल के एक रशियन शख्स की जान भी शार्क अटैक में चली गई। जब इस शख्स पर अटैक करने वाले शार्क को पकड़ा गया, तब उसकी आंत से इंसानी मांस का अंश निकाला गया। शार्क ने लाश को जिस तरह से चबाया था उसे देखकर सबके होश उड़ गए। शार्क के आंत से निकली लाश किसी मिक्सर ग्राइंडर में ग्रैंड किये पेस्ट सा नजर आ रहा था। शख्स घूमने गया हुआ था और उसी दौरान इस टूरिस्ट पर अटैक को गया। बाद में शार्क के पेट से शख्स की लाश को बाहर निकाला गया।
छुट्टियों पर निकला था ये शख्स
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक का नाम व्लादिमीर पोपोव था. वो रुस से छुट्टियां मनाने इजिप्ट गया था। यहां रेड सी के किनारे ही एक रिसोर्ट में वो रुका था। मस्ती के इरादे से समुद्र में उतरे व्लदीमिर को क्या पता था कि ये उसके आखिरी पल साबित होंगे। समुद्र में अचानक ही उसपर शार्क ने हमला कर दिया। दस फुट के शार्क से बच पाना व्लादिमीर के लिए पॉसिबल नहीं था, शार्क ने उसे जिंदा ही चबा लिया।
बना डाला लाश का पेस्ट
इस घटना के चश्मदीदों ने बताया कि शार्क ने व्लादिमीर को जिंदा ही चबा लिया था। जब शार्क उसे खा रहा था तब व्लादिमीर अपने पिता को मदद के लिए बुला रहा था। एक शख्स ने बताया कि उसके आँख के सामने ही शार्क ने शख्स को चबा लिया। वो कुछ भी नहीं कर पाया। इसके बाद आदमखोर शार्क की तलाश शुरू कर दी गई, लोगों ने शार्क को पकड़ लिया। जब शार्क के पेट को फाड़ा गया तो अंदर से व्लादिमीर की लाश मिली। लेकिन शार्क ने उसे इतना चबाया था कि वो पेस्ट में बदल गया था। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने लाश को मिक्सर ग्राइंडर में चला कर पेस्ट बना दिया है। जानकरी के मुताबिक़, इस शार्क को मार दिया गया है। उसने अब तक दो लोगों की जान ले ली थी. इस वजह से लोगों ने आक्रोश में उसकी जान ले ली।