लुधियाना में बना तीसरा डॉग पार्क, उत्तर भारत का पहला ऐसा अनोखा पार्क, सुविधाएं जान आप भी रह जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लुधियाना में बना तीसरा डॉग पार्क, उत्तर भारत का पहला ऐसा अनोखा पार्क, सुविधाएं जान आप भी रह जाएंगे हैरान

यह अनोखा कुत्ते के लिए बना पार्क आपको लुधियाना शहर में देखने को मिल सकता है। यह डॉग

इसमें कोई शक नहीं कि आपने अपने जीवन में बहुत सारे पार्क देखे होंगे। जहां लोग घूमते भी होंगे और योग-व्यायाम भी जरूर करते होंगे। हम अपने ख़ास लोगों और परिवारजन के साथ प्रकृति में शांत समय का आनंद लेते हैं। 
1694324414 untitled project 2023 09 10t111033.573
बहरहाल, आज हम आपको लुधियाना के एक अनोखे पार्क के बारे में बताएंगे जिसे अनोखा बनाने वाली वजह बेहद ही अनोखी हैं। इस पार्क में पूल समेत हर सुविधा उपलब्ध है। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे बाकी सभी पार्क से अलग हैं? आपको ये जानकारी दें दें कि यह पार्क केवल कुत्तों के लिए है, लोगों के लिए नहीं।
कुत्तों के लिए बना अनोखा पार्क 
1694324374 untitled project 2023 09 10t110952.798
यह अनोखा कुत्ते के लिए बना पार्क आपको लुधियाना शहर में देखने को मिल सकता है। यह डॉग पार्क उत्तर भारत में पहला और कुल मिलाकर भारत में तीसरा है। इस पार्क को ठेकेदार ने अपने पैसे से बनाया है, जो दिलचस्प है क्योंकि नगर निगम ने इस पर कोई पैसा खर्च नहीं किया है।
पार्क में मौजूद हैं क्या-क्या सुविधाएं?
1694325151 untitled project 2023 09 10t112253.409
लुधियाना के भाई रणधीर सिंह मोहल्ले में बने इस डॉग पार्क में कुत्तों के लिए कई सुविधाएं हैं। यहां कुत्ते के झूले, एक पूल और कई अन्य बहुत सी सुविधाएं मौजूद हैं। अधिकारियों का दावा है कि कुत्तों को घुमाने को लेकर लोगों में झगड़ा होना आम बात है और कभी-कभी कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की भी घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन जब लोग अपने कुत्तों को यहां घुमाने के लिए लाते हैं तो ऐसी घटनाएं नहीं होती हैं। जिससे लोगों के बीच आपस में लड़ाई झगडे नहीं होते हैं। इसके आलावा भी यही पास में कुत्तों के लिए कैफेटेरिया खुल रहा है, और इसके तुरंत बाद एक पशु चिकित्सालय भी खुलेगा।
कब से कब तक खुला रहेगा पार्क?
1694325212 untitled project 2023 09 10t112349.726
सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच डॉग पार्क खुला रहेगा। इस पार्क के लिए 40 रुपये शुल्क देना होगा। डॉग पार्क के खुलने से शहर के सभी लोग जो अपने यहां कुत्तों को पालते हैं बेहद खुश नज़ए आए हैं। लुधियाना में एक डॉग पार्क की आवश्यकता को उन लोगों ने स्वीकार किया जो अपने पालतू जानवरों को वहां लाते थे और यह एक बेहद अच्छा कदम साबित भी हुआ है। कुछ लोग दावा करते हैं कि इसमें और भी बहुत से सुधार किए जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।