अगर आपका मन अच्छी कमाई के बाद भी रहता है दुखी, तो आज ही करें ये उपाय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर आपका मन अच्छी कमाई के बाद भी रहता है दुखी, तो आज ही करें ये उपाय

अक्सर देखा गया है कि लोगों के जीवन में सारी भौतिक सुख-सुविधाएं, दौलत,शौहरत और ऐशोआराम होते हैं लेकिन

अक्सर देखा गया है कि लोगों के जीवन में सारी भौतिक सुख-सुविधाएं, दौलत,शौहरत और ऐशोआराम होते हैं लेकिन इसके बाद भी उनके परिवार में सुख और शांति बिल्कुल नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सामंजस्य की कमी परिवार वालों के बीच में होती है।
1576759318 family
इतना ही नहीं इसके पीछे की वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। घर में तनाव भी इन दोषों की वजह से होता है। इसकी वजह से आपको किसी भी काम में मन नहीं लगता साथ ही अशांति भी मन में बनी रहती है। चलिए जानते हैं इन दोष और उपायों के बारे में-
यह उपाए करें सोने से पहले

1576759445 sleeping
अगर घर में पैसा होने केे बाद भी खुशी नहीं होती तो इसके लिए आप पीतल के बर्तन में कपूर को घी में डालकर रात में सोने से पहले जलाएं। यह उपाए करने से आपके घर से क्लेश दूर हो जाएगा और शांति बनी रहेगी। 
यह उपाए करने वैवाहिक जीवन में शांति के लिए 

1576759490 married life
अपने तकिए के नीचे सोने से पहले एक छोटा सा टुकड़ा कपूर का रात में रख दें। ध्यान रहे बिना कुछ खाए ऐसा करना है। साथ ही कपूर के इस टुकड़े को सुबह बिना कुछ खाए उठाकर जला दें। कपूर की राख जो जलने के बाद होगी उसे बहते पानी में बहा दें। यह उपाए करने से जीवन में खुशहाली आपके आ जाएगी और रिश्ते में कलह भी दूर होगी। 
ये उपाए करें मंगलवार को

1576759538 hanuman bhagwan
बजरंग बली का दिन मंगलवार को माना जाता है। हनुमान जी के पास इस दिन दीपक जलाएं। साथ ही पूरे घर में अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध को फैलाएं। घर मे पॉजिटिव एनर्जी ऐसा करने से आती है और घर से नेगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है। 
यह काम करें बेडरुम में 

1576759576 bedroom
अगर आपने अपने बेडरूम के दरवाजे के सामने वाली दीवार के बाएं तरफ धातु की चीज कोने पर लटका दें। वास्तुशास्‍त्र के मुताबिक भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र यह स्‍थान होता है। अगर दरारें इस दिशा में दीवार में हैं तो उसे ठीक करा दें। अगर यह दिशा कटी होती है तो भी आर्थिक परेशानी आपके जीवन में आ सकती है। 
मकान की ढाल नीचा हो पश्चिम में तो

1576759638 home
आपके मकान की ढलान अगर उत्तर-पश्चिम में नीचा होता है तो इससे आपके घर में बरकत नहीं आती है। घर की ढलान उत्तर-पूर्व की तरफ से नीचा होना चाहिए। इसके अलावा पानी का स्‍त्रोत भी इस दिशा में होने से अच्छा होता है। 
ये है फेंगशुई का उपाए

1576759680 bell main door
फेंगशुई के मुताबिक, अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर छोटी घंटियां लटकाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में हमेशा बनी रहती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।