इन दो राशि वालें लोगों के लिए काला धागा पहनना होता है अशुभ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन दो राशि वालें लोगों के लिए काला धागा पहनना होता है अशुभ

ज्यादातर लोग विभिन्न कारणों की वजह से काला धागा बांधते हैं। मुख्य रूप से काला धागा पैर,गला,कलाई और

ज्यादातर लोग विभिन्न कारणों की वजह से काला धागा बांधते हैं। मुख्य रूप से काला धागा पैर,गला,कलाई और कमर में पहना जाता है। कोई-कोई काला धागा सजावट के रूप में प्रयोग करता है तो कोई बुरी नजर से बचने या टोने-टोटके के लिए इसे बांधता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कहा जाता है कि काला रंग इंसान को बुरी शक्तियों और नजर से बचाकर रखता है। 
1574498280 images (6)
बता दें कि काला धागा न सिर्फ बुरी नजर से बचाता है बल्कि यह शनि ग्रह को भी मजबूत करता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब आधी-अधूरी जानकारी से किया हुआ काम परेशानी की वजह बन जाता है। जी हां काले धागे के बारे में भी कुछ ऐसी ही मान्यता है। जिसमें 12 राशियों में से 2 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए काला धागा पहनना अनुकूल नहीं माना जाता है।
1574498203 black cotton
ये दो राशि वाले भूलकर भी ना पहने काला धागा…
1.मेष राशि

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। वहीं मंगल देवता को काला रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। अगर मेष राशि के लोग काले रंग का टीका या काले रंग का धागा बांध लेते हैं तो उनके जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है। मेष राशि के लोगों के लिए काला धागा पहनना का मतबल होता है उनके जीवन में बेचैनी,दुख और असफलता का आना। इस वजह से मेष राशि के लोगों को काला धागा पहनने के लिए मना किया जाता है। मेष राशि के जातकों को लाल रंग शुभ माना गया है इसलिए इन लोगों के लिए लाल रंग का धागा अच्छा रहेगा। 
1574497936 rashifal
2.वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लोगों को भी भूलकर काले रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। यदि इस राशि के जातक काला रंग का उपयोग करते हैं तो उनके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। जीवन में धन की कमी भी होना शुरू हो जाती है। इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग पहनना शुभ होता है। 
1574497962 rashifal
इन राशि के लोगों के लिए काला धागा पहनना शुभ…
तुला,मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए काला धागा पहना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि तुला शनि की उच्च राशि है। वहीं मकर और कुंभ राशि का मालिक शनि है। मान्यता यह भी है कि रोजगार,तरक्की और गरीबी से छुटकारा पाने के लिए काला धागा पहनना इन राशि के लोगों के लिए काफी सहायक होता है।
1574498012 राशी
काला धागा धारण कर लेने से इस राशि के जातकों के जीवन से दरिद्रता दूर होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर कोई इंसान मंगलवार के दिन अपने दाहिने पैर में काला धागा पहन लेता है तो उसके घर में लक्ष्मी जी का आगमन होना शुरू हो जाता है। 
1574498039 images (5)
उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। अगर आप भी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप भी मंगलवार के दिन अपने दाएं पैर में काला धागा जरूर बांधे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।