खाने की थाली पर भिड़ गईं दो इंडोनेशियाई महिलाएं , विडियो हुआ जबरदस्त वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खाने की थाली पर भिड़ गईं दो इंडोनेशियाई महिलाएं , विडियो हुआ जबरदस्त वायरल

आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आये है वह भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है। इस

आपने अक्सर कई बार बरात – शादियों में लोगों को खाने के ऊपर लड़ते हुए देखा होगा लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आये है वह भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है। इस वीडियो में बेहद शरीफ और बड़े घर की महिलाएं खाने की प्लेटें लिए हुए एक दुसरे से भिड़ गयी।
1568797038 01
वीडियो में आप देख सकते है दोनों महिलाएं हाथों में खाने की प्लेट लिए कड़ी है और बुफे के पास दोनों के बीच कहासुनी हो जाती है। बस फिर क्या था, गरमागरम बहस के बाद दोनों हाथापाई पर उतर आती है। 
1568797046 02.
वहां मौजूद अन्य महिलाएं और मेहमान दोनों महिलाओं को शांत करने की बड़ी कोशिश करते है पर दोनों किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।  meme.comik.indonesia नाम के पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। 
1568797051 03
जानकारी के मुताबिक़ पहले मेहरून रंग की ड्रेस पहने महिला में दूसरी महिला को कुछ कहा जिसके बाद सामने वाली महिला भड़क गयी और उसने कहा – तुम क्लासलेस हो। सारे गाँव का खाना बटोर कर जाओगी यहां से !
1568797056 04
इसके बाद बात और भी बढ़ गयी। औकात से शुरू होकर दोनों महिलाएं एक दुसरे के परिवार पर कमेंट करने लगी। वहां मौजूद अन्य मेहमानों ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव करके मामले को शांत कराया और दोनों महिलाओं को रोका। 
देखिये ये वायरल वीडियो :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।