ये हैं दुनिया के सबसे खूंखार और खतरनाक कुत्तों की पांच प्रजातियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये हैं दुनिया के सबसे खूंखार और खतरनाक कुत्तों की पांच प्रजातियां

इंसान के सबसे अच्छे दोस्त और वफादार साथी का टैग कुत्तों को दिया गया है। कुत्ते जितने इंसान

इंसान के सबसे अच्छे दोस्त और वफादार साथी का टैग कुत्तों को दिया गया है। कुत्ते जितने इंसान के वफादार होते हैं शायद ही कोई और होगा। मिलनसार और समझदार कुत्ते बहुत होते हैं। 
1568723531 dog lover human
लेकिन दुनिया में आपको कई ऐसी कुत्तों की प्रजातियां मिल जाएंगी जो बहुत खतरनाक होती है। ऐसे ही कुद खूंखार और खतरनाक कुत्तों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। चलिए जानते हैं खूंखार कुत्तों की प्रजातियों के बारे में-
1. प्रेसा कैनारियो

1568723611 presa canario
अफ्रीका के कैनरी आइलैंड पर प्रेसा कैनारियो प्रजाति मिलती है। इस प्रजाति के कुत्तों का 60 किलो का वजन होता है। 18वीं सदी में हुए युद्ध के दौरान इस प्रजाति के कुत्तों को शिकार और हमलों के लिए ट्रेनिंग दिया करते थे। इस प्रजाति के कुत्ते बेहद ही खतरनाक और जानलेवा होते हैं। यह कुत्ते बेहद ही खौफनाक और शक्तिशाली होते हैं। अगर कोई इनके चंगुल में आ गया तो समझो उसका खात्मा होने से कोई नहीं बचा सकता। 
2. जर्मन शेफर्ड

1568723661 german shepherd
जर्मन शेफर्ड की कुत्ताें की प्रजाति खतरनाक और खूंखार में आती है। बता दें कि वजन जर्मन शेफर्ड का कम ही होता है लेकिन दुनिया भर में यह अपने आत्मविश्वास और निडरता के लिए जाने जाते हैं। लगातार यह शारीरिक गतिविधियां करते रहते हैं जो कि बहुत जरूरी होती हैं। इन गतिविधियों से यह आक्रामक रहते हैं। अगर जर्मन शेफर्ड को गुस्सा आ जाए तो किसी की भी बुरी दूर्दशा ये कर सकते हैं। 
3. रोट्टवीलर्स
1568723727 rottweilers
जर्मनी में कुत्ते की रोट्टवीलर्स प्रजाति पाई जाती है। दुनिया की सबसे मशहूर प्रजातियों में इनका नाम शुमार है। यह अपने जबड़े के कारण सबसे ज्यादा मशहूर हैं। रोट्टवीलर्स को रक्षा के तौर पर लिया जाता है। रोट्टवीलर्स को खासताैर पर दूसरे कुत्ते और अजनबी लोग बेहद नापसंद होते हैं। यह बेहद खूंखार तब होते हैं जब इनके मालिक को गुस्सा आता है या फिर जब खुद इन्हें गुस्सा आ जाए। 
4. चौ-चौ

1568723782 chow chow
चौ-चौ कुत्ते की प्रजाति है जो चीन में पाए जाते हैं। यह कुत्ते दिखने में शालीन और प्यारे होते हैं लेकिन असल में वह उतने ही खूंखार और खतरनाक होते हैं। चौ-चौ अगर नहीं चाहते कोई इनके आस-पास घूमने तो आप नहीं घूम सकते हो। बेहद ही आक्रामक यह होते हैं। 
5. पिट बुल्स

1568723828 pit bulls
पिट बुल्स कुत्तों की प्रजाति अमेरिका में मिलती है। पिट बुल्स दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते माने जाते हैं। लेकिन यह खतरनाक नहीं होते हैं। बिना किसी भी बात के ये कभी भी हमला नहीं करते हैं। अगर इनके मालिक गैर-जिम्मेदार हैं तो इनका गुस्सा बढ़ता है। अगर इन कुत्तों के मालिक इन्हें अच्छे से पालते हैं तो यह उनके साथ शालीन, दोस्ताना और भरोसेमंद वाला रिश्ता बना लेते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।