ये हैं पांच दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पौधे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये हैं पांच दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पौधे

अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे आपको दुनिया में मिल जाएंगे। इन पेड़-पौधों का एक अहम स्‍थान है। इन्हें कुदरत

अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे आपको दुनिया में मिल जाएंगे। इन पेड़-पौधों का एक अहम स्‍थान है। इन्हें कुदरत के दिए वरदानों के रूप में भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका मानव के जीवन चक्र में निभाते हैं। 
1570797891 elephant foot yam
पेड़-पौधे सिर्फ हमें भोजन ही नहीं प्रदान करते बल्कि यह दुनिया को संतुलित रखने में भी अहम योगदान देते हैं। दुनिया के ऐसे ही पांच अजीबोगरीब पौधों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन्हें लोग कुदरत के वरदान के रूप में ही जानते हैं। 
1. बुद्धाज हैंड

1570797509 बुद्धाज हैंड
दुनिया में बुद्धाज हैंड नाम का एक पौधा है जो दिखने में बिल्कुल ही अजीबोगरीब है। इस पौधे को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कई सारी ऊंगलियां निकलीत हुई हों। बता दें कि नींबू का यह पौधा प्रजाति है। नींबू की तरह यह गोल नहीं है लेकिन इसमें खुश्बू बहुत होती है। इस पौधे को लोग रूम फ्रेशनर की तरह अपने घर में रखते हैं। 
2. डेविल्स टूथ

1570797539 devils tooth
डेविल्स टूथ नाम का यह पौधा बिल्कुल मशरूम की तरह होता है। लेकिन आप इसे नहीं खा सकते हैं। इस पौधे के ऊपर वाली सतह पर खून की तरह लाल धब्बे होते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि यह पौधा अपने अंदर से खून निकाल रहा है। 
3. ब्लैक बैट

1570797598 black bat
चमगादड़ की तरह इस पौधे के पंख होते हैं और उसकी तरह यह फैला कर भी रखता है। इस पौधे का नमा ब्लैक बैट है। थाईलैंड और मलयेशिया में यह पौधा पाया जाता है। इस पौधे की पत्तियां लगभग 12 इंच की होती हैं। अगर इस पौधे की पत्तियों को कोई भी रात में देख लेता है तो वह इसे असली का चमगादड़ ही समझ लेता है। 
4. ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न 

1570797628 octopus stinkhorn
ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न नाम के इस पौधे का रंग लाल होता है। आठ पैरों वाले ऑक्टोपस की ही तरह यह पौधा दिखाई देता है। लेकिन इस पौधे में से दुर्गंध आती है। इसकी दुर्गंध की वजह से पौधे के पास कीड़ें आते हैं। 
5. डॉल्स आइज

1570797659 dolls eyes
डॉल्स आइज नाम के इस पौधे को देखने पर ऐसा लगता है कि इसमें बहुत सारी आंखें हैं। ऐसा लगता है कि इसमें जो आंखें बनी हुई हैं वह कपड़े की हैं। एक तरह के बेर जैसा ही यह पौधा होता है लेकिन इसे खाते नहीं है। यह पौधा बहुत ही विषैला होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।