डर, सन्नाटा और भूतों की कहानियां, ये हैं दिल्ली के 9 हॉन्टेड प्लेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डर, सन्नाटा और भूतों की कहानियां, ये हैं दिल्ली के 9 हॉन्टेड प्लेस

अक्सर देखा गया है जब भी लाइट चली जाती है तो हम सब अपने दोस्तों के साथ अंधेरे

अक्सर देखा गया है जब भी लाइट चली जाती है तो हम सब अपने दोस्तों के साथ अंधेरे में बैठकर भूत वाली कहानियां ही सुनते हैं और उसे सुनने का मजा भी अलग ही होता है। अगर कोई कहानी भूत वाली सुना रहा होता है तो आप वहां जाकर जरूर बैठते हैं। उसके बाद अगर टीवी पर कोई भूत वाली फिल्म भी आ रही होगी तो भी आप उसे मजे से देखते हैं। आज हम आपको दिल्ली की कुछ हॉन्टेड जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. फिरोज शाह कोटला किला

फिरोज शाह तुगलक ने 1354 में यह किला बनवाया था जो आज के समय में एक खंडहर बन चुका है। यहां के लोग कहते हैं कि हर गुरुवार वाले दिन इस जगह पर मोमबत्तियां और अगरबत्ती जलती हुई दिखाई देती है तो वहीं अगले दिन इस किले के कुछ हिस्सों में कटोरे के अंदर दूध और कच्चा अनाज रखा हुआ दिखाई देता है। इन्हीं बातों की वजह से इस जगह को भूतिया जगह मान लिया गया है। 
1559822830 masjid feroz shah kotla

2. दिल्ली कांटोनमेंट

ब्रिटिश-इंडियन आर्मी ने दिल्ली कांटोनमेंट की स्थापना की थी। इस जगह के चारों तरफ हरे-हरे पेड़ हैं जिसकी वजह से यह जंगल जैसा दिखार्ई देता है। यहां से लोग जो गुजरते हैं वह कहते हैं कि यहां पर एक महिला सफेद कपड़ों में लोगों से लिफ्ट मांगती है। कई लोगों ने इस महिला को देखा है। 
1559822855 delhi cantonment road

3. खूनी नदी, रोहिणी

यह नदी रोहिणी में है और इस नदी के आसपास भी कोई जाता नहीं है। क्योंकि इस नदी के किनारे लाश मिलती है जिसके बाद इसके डरावनी जगहों में से एक बताया गया है। 
1559822899 hqdefault

4. मालचा महल

फिरोज शाह तुगलक ने मालचा महल को 700 साल पहले बनवाया था। यह दिल्ली के दक्षिण रिज के बीहड़ों में अब छुप सा गया है। उस समय यह शिकारगाह हुआ करता था। इस महल में एक बेगम विलायत आई थी जिसने 10 सितंबर 1993 को आत्महत्या कर ली थी। ऐसा कहा जाता है उनकी रूह यहां घूमती रहती है। 
1559823389 death 1509954591

5. म्यूटिनी हाउस, कश्मीरी गेट 

अंग्रेजों ने इस स्मारक को 1857 में शहीद सिपाहियों की याद में बनवाई गई थी। लोगों का कहना है कि इसके आस-पास कुछ साए भटकते हैं। इसी वजह से इसे डरावनी जगह कहा जाता है। 
1559823477 25

6. भूली भतियारी का महल, झंडेवालान

तुगलक वंश का यह महल किसी जमाने में उनका शिकारगाह हुआ करता था। भूली भतियारी नाम की एक महिला यहां पर काम करती थी उसकी के नाम पर इसको नाम दिया गया। यहां पर अब अजीब सी आवाजें लोगों ने सुनी हैं।

1559823571 bhuli bhatiyari (1)

 

7. संजय वन

10 किमी की जगह पर संजय वन बना हुआ है। ऐसा कहा गया है यहां पर बच्चों की आत्माएं देखी हैं और वह यहां पर खेलते हुए नजर आए हैं। 
1559823602 sanjay van delhi

8. करबला कब्रिस्तान 

कब्रिस्तान के आस-पास के लोगों ने कहा है कि यहां पर साए दिखाई देते हैं। 
1559823646 download

9. खूनी दरवाजा 

बहादुर शाह जफर के तीनों बेटों को इस जगह पर अंग्रेजों ने मार दिया था। उसके बाद से यहां पर यह शहजादों की आत्माएं घूमती रहती हैं। 
1559823693 khooni darwaza

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।