ये हैं दुनिया के 7 ऐसे अनोखे घर जिन्हें देखकर शॉक रह जायेंगे आप,किसी का घर है अंडा तो किसी का... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये हैं दुनिया के 7 ऐसे अनोखे घर जिन्हें देखकर शॉक रह जायेंगे आप,किसी का घर है अंडा तो किसी का…

दुनिया में हर किसी को सबसे ज्यादा अपना घर ही पसंद है। लोग दुनिया में कहीं पर भी

दुनिया में हर किसी को सबसे ज्यादा अपना घर ही पसंद है। लोग दुनिया में कहीं पर भी घूमने ले जाते हैं लेकिन वह जब अपने घर आ जाते हैं तो उन्हें काफी आराम होता है। वह लोग चाहे जन्नत जैसी जगह पर ही घूमने गए हों और वहां से जब वापस आते हैं तो उन्हें अपना ही घर जन्नत लगता है। लोगों को अपना घर दूसरों से छोटा जरूर लगता है लेकिन अपना घर उन्हें सबसे प्यारा लगता है। लोगों अपने घरों को बेहतरीन बनाने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं।

crop 9999 666 Chateau le Brun Loire Valley Olivers Travels 5

दुनिया में कुछ लोगों ने इसे को देखते हुए अपने घरों को इतना बेहतरीन और सुंदर बनाने की कोशिश में काफी अलग बना लिया है। कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने घरों को अलग बनाने के चक्कर में इतना अलग बनाया कि उनके घरों को अब अनूठे घरों में गिना जाता है। आज हम आपको ऐसे ही दुनिया के कुछ घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपने सुना नहीं होगा।

Screenshot 1 33

आज हम आपको ऐसे ही दुनिया के कुछ अजुबे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा और आप हमारी बातों पर विश्वास भी नहीं कर रहे होंगे कि ऐसे घर भी हो सकते हैं और उनमें कोई रह भी सकता है। हम आपको आज उन घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1 वर्ग मीटर में बड़े आराम से बन जाते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भी घर हैं जो पानी पर भी बन सकते हैं। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही घरों के बारे में बताएंगे।

 

1..बायोक्लाइमेट घर, फ्रांस

फ्रांस के एरिक वास्सेर ने अगस्त 4,2011 को अपने लिए एक बायोक्लाइमेट घर बनाया। इस घर कि खासियत यह है कि इसके सभी उपकरण सौर ऊर्जा से चलते हैं। यह घर सर्दी में गरम और गर्मी में ठंडा रहता है।

bio shack

2.ब्रून्स का घर, स्कॉटलैंड

लाइर्ज के लोच शिन में यह एक रहस्यमयी घर नदी के बीचो बीच बनाया गया है। इस के चारो ओर की हरियाली और पानी को देखकर हर कोई इसमें रहना चाहेगा पर इसमें रहने के लिए हिम्मत की जरूरत होगी।

3.खूबसूरत अंडाकार घर

पानी के ऊपर बना हुआ घर आपने देखा होगा पर तैरता हुआ अंडाकार घर शायद ही आपने कभी देखा हो। यह घर बहार से जितना खूबसूरत है अंदर से भी उतना ही आरामदायक है। इस घर की लम्बाई 6 मीटर और चौड़ाई 2.8 मीटर है। इसमें 2 लोग आसानी से रह सकते हैं। और बहते हुए पानी के ऊपर रहने का मजा ले सकते हैं।

4 173695

4.झरने पर बना हुआ घर पेनसिलवेनिया (USA)

अमेरिकन आर्किटेक्ट फ्रैंक लॉयड ने यह घर 1935 में बनाया था। जो लोग हरियाली को पसंद करते हैं उनको यह घर बहुत भायेगा।

fallingwater house watch frank wrights iconic house traveler video falling water house interior pdf

5.स्टीव अरीन का घर, थाईलैंड

बता दें कि यह घर दुनिया का सबसे छोटा घर जरूर है लेकिन रहने में बहुत है। यह घर 1 वर्ग मीटर में बना हुआ है। आप सोच रहे होंगे कि यह घर इतना छोटा है तो यहां पर कैसे कोर्ई रह सकता है और कोई अपनी जरूरी की चीजें कैसे पूरी कर सकता है। यह घर छोटा जरूर है लेकिन इस घर में चेयर, बेड और खिड़की भी है। एक व्यक्ति इसमें आराम से सो सकता है।

Thai Dome Home by Steve Areen 18

 

6.शंख के आकर का घर, मेक्सिको

जेवियर सेनोसिएन ने इस घर को 2006 में बनाया था। यह घर बाहर से तो खूबसूरत है ही, पर इसमे लगे रंगबिरंगे कांच अंदर इंद्रधनुष जैसी रौशनी बिखेरते हैं। जो की बेहद लुभावना लगता है।

dom 1

7.उल्टा पुल्टा घर, फेंगजिंग

चीन के शंघाई में बना यह उल्टा पुल्टा घर देखने में भले ही उल्टा हो पर इसके अंदर की तस्वीर देख कर आप इसमें सेल्फी जरूर लेना चाहेंगे। घर के बाहर की तरह अंदर भी हर एक चीज उलटी है। यहाँ तक की चेयर मेज और बेड भी उलटे ही लगे हैं।

inverted beach house plans surprising design ideas surprising upside down house designs pictures plan house excellent ideas inverted beach design within reach

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।