इन 9 आदतों से आप अच्छे या बुरे नहीं बल्कि बन जायेंगे स्मार्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन 9 आदतों से आप अच्छे या बुरे नहीं बल्कि बन जायेंगे स्मार्ट

आज का जमाना बहुत ही स्मार्ट हो गया है। स्मार्ट फोन से लेकर स्मार्ट चीजें आ चुकी हैं

आज का जमाना बहुत ही स्मार्ट हो गया है। स्मार्ट फोन से लेकर स्मार्ट चीजें आ चुकी हैं जिस पर हम निर्भर हो गए हैं। इतना ही नहीं इस स्मार्ट युग में लोगों के जवाब भी स्मार्ट हो गए हैं। टीवी, रेडियो और फोन लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में कई नए तरह के अपडेट देती रहती है। 
1560777816 samsung smart care washer
इन चीजों को जानकर आप सब ही बहुत स्मार्ट तरीके से लोगों से मिलते और बात करते हैं। लेकिन आपकी आदतें भी हैं जो आपको स्मार्ट बनाने में एक अहम किरदार निभाती हैं। आज हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. हेल्‍थ का ध्यान रखना

हेल्‍थ का हर कोई ध्यान रखता है और इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तो हर किसी को अपनी हेल्‍थ का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कहा जाता है कि  हेल्‍थ इज वेल्‍थ। हेल्‍थ को आप एक्सरसाइज और अपने खान-पान से सही रख सकते हैं। 

2. जिज्ञासु होना

स्मार्ट बनाने में जिज्ञासु का भी बहुत अहम किरदार है। अगर आपके मन में कई बातों और चीजों को लेकर सवाल आते हैं तो आपके मन में उन सारी चीजों को जानने में जिज्ञासा पैदा होती है। ऐसा करने से आपका दिमाग चलता रहेगा और आप समय के अनुसार अपने जीवन में आगे भी बढ़ जाएंगे। 

3. नॉलेज को अपडेट करना

1560777372 right method reading newspaper in hindi
स्मार्ट लोगों की एक खासियत है कि वह अपनी नॉलेज को अपडेट करते रहते हैं। अपने समय का इस्तेमाल ऐसे लोग अखबार पढ़कर, न्यूज देखने या फिर लोगों से कई विषयों पर बात करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई सारी चीजें पता चलती हैं। 

4. टाइम वेस्ट न करना

समय वेस्ट वही लोग नहीं करते हैं जो स्मार्ट होते हैं। यह लोग अच्छे से जानते हैं कि उन्‍हें अपना समय कैसे मैनेज करना है और वह अपने रोज के कामों को कैसे क्रिएटिव बनाना होता है यह भी वह अच्छे से जान जाते हैं। 

5. मेडिटेशन

1560777463 compressed coy7
अगर आप अपने मन और दिमाग को शांत करना चाहते हैं तो उसके लिए आप मेडिटेशन करें। ऐसा करने से आपको बहुत फैयदा मिलेगा। अगर आप जीवन में किसी भी गंभीर परिस्थिति में होंगे तो आप अपने आपको बहुत शांत रख कर सोच पांएगे। दिमाग को शांत रखने के अलावा मेडिटेशन शरीर को स्वस्‍थ भी रखता है। 

6. खाली समय में बुक पढ़ें

1560777500 book reading
कई लोगों को बुक पढ़ने की आदत होती है और आप अपने खाली समय में बुक पढ़ने की आदत जरूर बनाएं। ऐसा करने से आपको नए शब्द, नई जगह और कई अलग-अलग चीजों के बारे में पता चलेगा। आपके बोलचाल की भाषा में भी आपके पढ़ने से फायदा होता है। 

7. अलग-अलग भाषा सीखना

1560777533 1543213898 ffda4bc6 8800 4ee9 91dd e6d80b523dad
कई भाषाओं का ज्ञान आपको होता है तो आपकी बोलने की क्षमता में भी बहुत विकास होता है। एक अध्ययन के बताया गया है कि इंसान का दिमाग ज्यादा बेहतर तब होता है जब उसे कोई भी दाे भाषा का ज्ञान होता है। 

8. वीडियो गेम खेलना

1560777568 shutterstock 537529714 e1540561978489
अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि वीडियो गेम समय बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं करती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मार्ट भी आपको यही वीडियो गेम बनाती हैं। अगर आप कोई अच्छी वीडियो गेम खेल रहे हैं तो वह आपका व्यक्तित्व भी बहुत अच्छा करती हैं। 

9. पजल सॉल्व करना

1560777620 mpsjf
आपके दिमाग को चयनात्मक, केंद्रित,रचनात्मक और तेज कई सुडोकू, क्रॉसवर्ड और पहेलियां करती हैं। संज्ञानात्मक सीमाओं को भी यह पहेलियां आपकी बढ़ाती हैं और अच्छा भी करती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।