घर में मां लक्ष्‍मी के आने से पहले शुक्रवार के दिन सुबह-सुबह देती है ये 5 संकेत, जान लें जरूर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घर में मां लक्ष्‍मी के आने से पहले शुक्रवार के दिन सुबह-सुबह देती है ये 5 संकेत, जान लें जरूर

वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन शुक्रवार का दिन

वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए अतिप्रिय माना जाता है। ऐसे लोग जिन पर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। बता दें कि शास्त्रों में कई सारे ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिससे कि आप और हम सभी माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं,मगर विष्णु पुराण में मां लक्ष्मी के बारे में कई सारी चीजें ऐसी हैं जिसके बारे में हमे जानना जरूरी है। 
1578032666 d8a1580f1d72eaca50c60ed17ecf8217
विष्णु पुराण के मुताबिक मां लक्ष्मी किसी भी घर में वास करने से पहले वहां रहने वाले लोगों को कुछ अद्भुत संकेत जरूर देती है। तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में बताने वाले हैं जिनको जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। 
1.झाडू

सुबह-सुबह के समय अगर आपको कोई झाडू लगाता हुआ दिखाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए कि जल्दी ही मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं साथ ही आपकी किस्मत भी बदलने वाली है क्योंकि मां लक्ष्मी को झाडू बहुत प्रिय है।
1578032161 jhadu
2.गन्ना

गन्ने का रस सिद्घि विनायक पर अर्पित करने से मां लक्ष्मी जल्दी ही प्रसन्न हो जाती है। इसलिए अगर आपको भी सुबह के समय गन्ना नजर आ जाए तो समझ जाइए कि भविष्य में आपको धन संबंधी मामलों में तरक्की मिलने वाली है।
1578032213 sugar cane
3.हरी चीजें

यदि आपको अचानक से हरी चीजे जैसे हरे-भरे पेड़ पौधे,पत्ते,पालक आदि आपके आसपास ज्यादा दिखाई देने लगे तो आपको समझ लेना चाहिए कि माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर जल्द होगी।
1578032307 ment decorer un balcon
4.शंख

सुबह सोकर उठने के बाद अगर आपको कहीं से शंख की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब यह हुआ कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होगी। 
1578032348 17 1434524283 shankh1 21 1503310505
5.उल्लू

विष्णु पुराण में बताया गया है कि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है इसलिए आपको अपने घर के आसपास कहीं पर उल्लू नजर आए तो यह संकेत इस बात की ओर इशारा करता है कि मां लक्ष्मी के चरण जल्दी ही आपके घर में पडऩे वाले हैं। 
1578032370 5b92eda010f3a.image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।