Space में इंसानी शरीर में होते है हैरान कर देने वाले ये 5 बदलाव- 5 Changes Happen To Human In Space
Girl in a jacket

Space में इंसानी शरीर में होते है हैरान कर देने वाले ये 5 बदलाव, नहीं होगा यकीन

अंतरिक्ष में जाने का ख्याल बच्चे हो या बड़े सबके मन में आता है। इंटरनेट की दुनिया पर सैकड़ों तस्वीरे होने के बाद भी अंतरिक्ष में क्या होता है, वहां एस्ट्रोनॉट कैसे रहते है और अंतरिक्ष दिखता कैसा है? जैसे सवाल एक बच्चे और बड़े दोनों के मन में समान रूप से रहते हैं।

shutterstock 241509286 scaled लेकिन आज हम आपको बताते है कि स्पेस में जाने के बाद इंसान के शरीर में 5 हैरान कर देने वाले बदलाव आते है। ये बदलाव सुन आप भी चौंक जाएंगे।

उंगली के नाखुन जाते हैं झड़

431a91fc1285472f32273e639ac45149

जब एक एस्ट्रोनॉट स्पेस सूट पहनता है तो इस दौरान उसकी उंगलियां पूरी तरह सील हो जाती हैं और उंगली पर प्रेशर पॉइंट्स बन जाते हैं जिससे उंगली में दर्द, मसल पेन होने लगता है। इसके साथ ही लोग onycholysis नाम की कंडीशन से जूझने लगते हैं, जिससे उंगली के नाखुन ही जड़ों से झड़ जाते हैं।

 

कॉसमिक रे विजुअल फिनॉमिना

evolution of the eye dpea48 eye web

कॉसमिक रे विजुअल फिनॉमिना (cosmic ray visual phenomena) जिसे एस्ट्रोनॉट्स आई भी कहते हैं। एस्ट्रोनॉट्स आई के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को आंखों के सामने अचानक से तेज रोशनी दिखाई देती है, यानी उनकी आंखें अपने आप चमकने (Astronaut’s Eye) लगती हैं।

बच्चों जैसे हो जाते हैं पैर

Babies Feet Top Tips PB Pregnancy Services Mother Baby Clinic

स्पेस में ग्रैविटी नहीं है, इस वजह से चलना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में इंसानी पैर स्पेस में नवजात बच्चों (baby feet) जैसे कोमल हो जाएंगे। यूनीलैड वेबसाइट के अनुसार एस्ट्रोनॉट स्कॉट केली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पैरों की सख्त चमड़ी झड़ जाती है और पैर बेहद कोमल बन जाते हैं।

बार-बार वॉशरुम जानना

SEI 181107758

स्पेस में रहने से शरीर हिलता रहता है, जिसकी वजह से शरीर का फ्लुएड अलग-अलग हिस्सों में घूमता रहता है। इस वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को ज्यादा प्यास नहीं लगती है। शरीर को लगता है कि ये अतिरिक्त फ्लुएड है और वो उसे शरीर से बाहर पेशाब के जरिए निकालने लगता है। इसलिए पेशाब ज्यादा लगती है।

चेहरा जाता है सूज

55d2244add08953b348b45c9

धरती पर ग्रैविटी होती है, इस वजह से फ्लुएड दिल के निचले हिस्सों में ज्यादा जमता है। मगर स्पेस में रहते हुए ये फ्लुएड शरीर के बाकी हिस्सों में भी फैलने लगता है, जिससे जब ये चेहरे तक जाता है तो चेहरा फूला हुआ लगने लगता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।