ये 5 सपने होते हैं बर्बादी का संकेत, कर देते हैं करियर बर्बाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये 5 सपने होते हैं बर्बादी का संकेत, कर देते हैं करियर बर्बाद

सपना तो हर व्यक्ति देखता है। कुछ सपने याद रहते हैं तो कुछ व्यक्ति भूल जाता है।लेकिन हर

सपना तो हर व्यक्ति देखता है। कुछ सपने याद रहते हैं तो कुछ व्यक्ति भूल जाता है।लेकिन हर सपने का एक अर्थ होता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते है। कुछ ऐसी चीजें होती है जो सपने में आए जो अशुभ होता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो इंसान को बराबर आते हैं। बराबर आने  वाले कुछ सपने इंसान के आगाह करने का काम करते है।
1642403164 sapne
बच्चा- सपने में बच्चे को देखने के कई अर्थ होते हैं। सपने में एक रोता हुआ बच्चा देखने का अर्थ है कि आपका जीवन निराशाओं में तब्दील हो सकता है। ये आपके प्रेम जीवन में संघर्ष का संकेत दे सकता है।
सपने में खुद को छिपा हुआ देखना-अगर सपने में खुद को किसी वस्तु के पीछे छिपा हुआ देखना अशुभ संकेत देता है। इस सपने को करियर के लिहाज से नकारात्मक माना गया है। यह सपना इस बाद का संकेत देता है कि भविष्य में आपको भयानक आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है।
कपड़ा -स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कपड़ों के बारे में सपने देखने के भी अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं।अगर आप अपने कपड़े सुखा रहे हैं, तो ये परिवर्तन का संकेत देता है। यदि आप सपने में फटे हुए कपड़े देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको प्रेम जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।
खुद को ऊंचाई से गिरते देखना- ऐसा सपना कई अशुभ घटनाओं का संकेत देता है। यह किसी बीमारी, धन हानि या मान-हानि का संकेत देता है।
सपने में बारात देखना- सपने में बारात देखने का मतलब है कि जिंदगी में कोई परेशानी आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।