कुल की रक्षा के लिए इन 4 प्रभावशाली महिलाओं ने पति की मौत के बाद किया जेठ - देवर से विवाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुल की रक्षा के लिए इन 4 प्रभावशाली महिलाओं ने पति की मौत के बाद किया जेठ – देवर से विवाह

एक तरफ जहां कई ऐसी कहानियां है जिनमे भाभी ने अपने देवरों का ख़याल अपने बच्चों की तरह

प्राचीन काल से भाभी को मां सामान दर्जा दिया गया है और देवर – भाभी के बीच को रिश्ते को मां – बेटे का रिश्ता माना जाता है। एक तरफ जहां कई ऐसी कहानियां है जिनमे भाभी ने अपने देवरों का ख़याल अपने बच्चों की तरह किया है वहीं रामायण से लेकर महाभारत तक कुछ ऐसे किस्से भी है जब पति की मौत के बाद भाभी ने अपने जेठ या देवर से शादी की है। आज हम आपको इतिहास की कुछ ऐसी प्रभावशाली महिलाओं के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपने जेठ या देवर से शादी की है। 
तारा का सुग्रीव से विवाह :

1574849873 20
महा पराक्रमी बाली का विवाह तारा से हुआ था और तारा खुद एक अप्सरा थी। जब श्रीराम ने बाली का बढ़ किया तो अंत समय में बाली ने अपनी पत्नी से कहा कि उसकी मृत्यु के बाद वो उसके छोटे भाई सुग्रीव से विवाह कर ले। पति की आज्ञा का पालन करते हुए तारा ने सुग्रीव से विवाह किया था। 
मंदोदरी :

1574849881 21
मंदोदरी लंकापति रावण की पत्नी थी और वाल्मीकि रामायण में इस बात का जिक्र है की रावण की भगवान् श्रीराम के हाथों मृत्यु होने के बाद मंदोदरी ने रावण के भाई विभीषण से विवाह किया था। अपने अंत समय में रावण ने मंदोदरी से कहा था कि उसे भगवान् राम के हाथों मुक्ति मिल गयी है और मंदोदरी विभीषण से विवाह कर राज काज के कुशल सञ्चालन में उसकी मदद करे।  मंदोदरी कुल की मर्यादा की रक्षा के लिए भी विभीषण से विवाह किया था। 
भानुमति :

1574849889 22
दुर्योधन ने बलपूर्वक कम्बोज राज्य की राजकुमारी भानुमति से शादी की थी पर वो कर्ण को पसंद करती थी। महाभारत के युद्ध में जब कर्ण और दुर्योधन दोनों मारे गए तो भानुमति ने अर्जुन को अपना पति मानकर उनसे विवाह कर लिया था। 
अम्बा और अम्बालिका : 

1574849896 24
पितामह भीष्म ने काशी की राजकुमारी अम्बा और अम्बालिका का विवाह अपने सौतेले भाइयों चित्रांगद और विचित्रवीर्य से करवाया था।  इन दोनों की मृत्यु होने के बाद कुरु वंश को आगे बढ़ाने के लिए भीष्म को दोनों राजकुमारियों का विवाह वेदव्यास से करवाना पड़ा जो रिश्ते में इन दोनों के जेठ लगते थे। इस विवाह से धृतराष्ट्र और पाण्डु का जन्म हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।