ये 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान,नये साल पर झेलना पड़ सकता है शनि का प्रकोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान,नये साल पर झेलना पड़ सकता है शनि का प्रकोप

सभी नौ ग्रहों में शनि ग्रह को बेहद ही महत्वपर्ण माना जाता है। क्योंकि न्याय के देवता मनुष्य

सभी नौ ग्रहों में शनि ग्रह को बेहद ही महत्वपर्ण माना जाता है। क्योंकि न्याय के देवता मनुष्य के कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। साल 2022 की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है की उनके लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है। साल 2022 की शुरुआत में शनि ग्रह ऐसा अशुभ योग बना रहे हैं, जो कुछ राशि के जातकों पर भारी पड़ सकता है।
दरअसल शनि फिलहाल अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं, 5 जनवरी को बुध ग्रह भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर 14 जनवरी को सूर्य, मकर राशि में गोचर करेंगे। इन तीनों ग्रह के गोचर से मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना जाता है। शनि, बुध और सूर्य के त्रिग्रही योग के कारण इन 3  राशि के जातकों को बेहद ही सावधानी बरतनी पड़ेगी।
1640344319 shannnnnn
कर्क राशि: इस त्रिग्रही योग के कारण कर्क राशि के जातकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान इनके शत्रु इन पर हावी हो सकते हैं। इसलिए कर्क राशि के जातकों को ऐसा काम करने से बचने की जरूरत होगी, जो इनके करियर को प्रभावित कर सकता है।
तुला : त्रिग्रही योग तुला राशि के जातकों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं रहेगा. तनाव बढ़ेगा. शारीरिक समस्‍याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं।खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
धनु : धनु राशि वाले जातकों को सेहत के अलावा रिश्‍तों के मामले में भी समस्‍याएं झेलनी पड़ सकती हैं।  गलती से भी अपने पार्टनर से न उलझें। तनाव बढ़ेगा।
इस अशुभ योग के कारण इन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।