दुनिया का एक ऐसा देश है जहां एक भी सांप नहीं मिलते, इसके पीछे की वजह चौंका देगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनिया का एक ऐसा देश है जहां एक भी सांप नहीं मिलते, इसके पीछे की वजह चौंका देगी

सांपों के देश के नाम से भी ब्राजील को जाना जाता है। ऐसा इसलिए यहां पर बहुत ज्यादा

सांपों के देश के नाम से भी ब्राजील को जाना जाता है। ऐसा इसलिए यहां पर बहुत ज्यादा संख्या में सांप होते हैं। दुनिया में जितने सांप नहीं मिलेंगे उतने सांप ब्राजील में मिलते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां एक भी सांप नहीं है। 
1568974328 snake
आयरलैंड सांप ऐसा देश है जहां एक भी सांप नहीं हैं। लेकिन एक पीछे का रहस्य आपको चौंक देगा। पहले हम आपको यहां की कुछ रोचक बातें बताते हैं उसके बाद सांपों न होने का रहस्य बताएंगे। आयरलैंड में 12800 ई.पू. से भी पहले मानव जाति के होने के सबूत हैं। आयरलैंड के बारे में एक खास बात ये भी है यहां पर सन 900 में पहला बार खुला था और आज तक भी यह चल रहा है। इस बार का नाम सीन्स बार है। 
1568974440 seans baar
दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक तो आप जानते ही हैं जो समुद्र में 14 अप्रैल 1912 में डूब गया था। उत्तरी आयरलैंड के बलेफास्ट शहर में इस जहाज को बनाया गया था। 
1568974504 titanic ship
आयरलैंड के बारे में एक और रोचक बात यह भी बताई जाती है कि आज के समय में धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू जीवित हैं। अगर उन सभी के पूर्वजों के बारे में पता लगाया जाए तो 50 हजार साल पहले जीवित एक भूरी मादा भालू जो कि आयरलैंड में रहती थी वह सभी इसके बच्चे हैं। 
1568974560 bhallo
अब हम आपको बताते हैं आखिर सांप आयरलैंड में क्यों नहीं है। एक पौराणिक कथा इसके पीछे है। ऐसा कहा जाता है कि ईसाई धर्म को आयरलैंड में सुरक्षा देने के लिए सेंट पैट्रिक नाम के एक संत ने पूरे देश के सांपों को एक साथ पकड़ा और उन सबको आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। यह काम उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर किया था। 
1568974603 snake in ireland
वहीं वैज्ञानिक यह मानते हैं कि कभी भी सांप आयरलैंड में पाए गए नहीं थे। ऐसा कोई भी रिकॉर्ड जीवाश्म अभिलेख विभाग में दर्ज नहीं है। इससे यही पता चलता है कि कभी भी सांप आयरलैंड में नहीं थे। 
1568974652 snake
आयरलैंड में सांपों के न होने के पीछे यह भी कहानी बताई जाती है कि यहां पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है जिसकी वजह से सांप यहां से खत्म हो गए। उसके बाद से यही मान्यता है कि सांप यहां पर ज्यादा ठंड की वजह से गायब हो गए। 
1568974690 snake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।