शादी किसी के जीवन का सबसे दिलचस्प पल होता है। अपने देश भारत में हर साल शादी एक अलग महीना होता है, जिसमे खूब शादी होती है। हर साल सोशल मीडिया भारतीय शादी के वीडियो, तस्वीरों से भर जाता है, लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां के युवा शादी के नाम से भागते है। हां, जहां अपने देश में हार साल लाखों-लाख जोड़े शादी के बंधन में बंध कर जीने-मरने की कस्मे खाते है, वहीं अपने पड़ोसी देश चाइना में ऐसा नहीं है।
सामने आए रिपोर्ट के अनुसार वहां के युवा शादी में दिलचस्पी नहीं रखते है। रिपोर्ट में बताया गया कि चीन के युवा घरेलू हिंसा से चिंतित हैं। हाल के दिनों में देश में महिलाओं पर हो रहे शारीरिक हमले और हत्याओं के कारण देश के युवा शादी को लेकर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे शादी करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हाल ही में चीन के पूर्वी प्रांत शेडोंग में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
उसने अपनी पत्नी पर बार-बार कार चलाई और उसकी जान ले ली। पुलिस ने खुलासा किया कि पारिवारिक विवाद के चलते पति ने हत्या की है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि चीन में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग में एक महिला को वर्षों तक घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। आख़िरकार उसे अपने पति के हाथों अपनी जान गँवानी पड़ी।
शख्स ने अपनी पत्नी और बहू की भी चाकू मारकर हत्या कर दी। चेंगदू के एक शहर में एक महिला ने अपने पति की परेशानी सोशल मीडिया पर शेयर की। उसने बताया कि उसके पति ने दो साल में 16 बार उसे मारने की कोशिश की। इन घटनाक्रमों के मद्देनजर, स्थानीय मीडिया ने लेख प्रकाशित किए हैं जिसमें कहा गया है कि इसका एक कारण यह है कि युवा लोग शादी में रुचि नहीं रखते हैं।
इस बीच चीन जनसंख्या दर में कमी को लेकर चिंतित है। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2021 की तुलना में 2022 में शादी करने वाले लोगों की संख्या में 10.5 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही चीन ने शादी करने वाले और बच्चे पैदा करने वालों के लिए रियायतें और प्रोत्साहन की भी घोषणा की है। हालाँकि सरकार जनसंख्या वृद्धि दर को बढ़ाने के लिए सार्वभौमिक प्रयास कर रही है, फिर भी युवा शादी करने से कतराते हैं।