दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते हैं। सांपों को धरती का सबसे विषैला जीव कहा जाता है क्योंकि इसके काटने के बाद इंसान को सीधे यमराज के दर्शन होते हैं। यही वजह है कि सांपों का जिक्र होते ही लोग डर से कांपने लगते हैं। सांप को देखते ही लोगों की सांसे अटक जाती हैं और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं। आज तक आपने कई सारे सांपों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे मंहगे सांप के बारे में जानते हैं।
सांप कई बारे के होते हैं, जैसे कोई खतरनाक होता है, तो कोई सबसे ज्यादा जहरीला, तो कुछ ऐसे होते हैं जिनमें बिल्कुल ही जहर नहीं होता है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे मंहगे सांप के बारे में बताने वाले है जिसे हर शख्स अपने घर में पालना चाहता है लेकिन वो ऐसा कर नहीं सकता है। एक सांप की कीमत इतनी होती है कि आप चाहे तो उतनी कीमत में एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं।
दुनिया के सबसे महंगे सांप का नाम ग्रीन टी पाइथन है। इसके नाम से ही समझ आ रहा है कि ये सांप हरे रंग यानि ग्रीन शेड्स का होता है। हरे रंग का ये सांप बेहद खूबसूरत होता है, जो इसे एक बार देख ले वो इससे अपनी नजर नहीं हटा सकता है। इसका वजन करीब डेढ़ किलो या 2 किलो तक होता है और लंबाई लगभग 2 मीटर होती है। वहीं, फीमेल ग्रीन ट्री पाइथन की लंबाई और वजह दोनों ज्यादा होते हैं।
इंडोनेशिया के द्वीपों, न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया में आमतौर पर ग्रीन टी पाइथन देखे जाते हैं। ये सांपो की सबसे रेयर प्रजाति मानी जाती है और इसी वजह से इनकी कीमत भी सबसे ज्यादा है। रिपोट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में ग्रीन टी पाइथन की कीमत तकरीबन 3 करोड़ रूपये है। कीमत सुनकर आपके मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस पाइथन की इतनी कीमत क्यों है।
तो आपको बता दें कि ग्रीन टी पाइथन की सुंदरता की वजह से इसकी काफी डिमांड है इसलिए इसकी मार्केट में इतना ज्यादा कीमत है। ग्रीन टी पाइथन का जीवंत हरा रंग, नाजुक सफेद पैटर्न और हीरे के आकार का सिर इसकी सुंदरता को बढ़ाता है। ग्रीन टी पाइथन ज्यागदातर छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाता है और कीड़े मकौड़े से ही अपना पेट भरता है।