अक्सर आपने लोगों को समंदर के अंदर स्वीमिंग करते हुए ही देखा होगा लेकिन कभी आपने सोचा है समंदर के अंदर खाना भी खाने के बारे में? आप भी सोच रहे होंगे कि हम कैसी बेतुकी बातें करके आपको परेशान कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि समंदर में कई ऐसे जगह हैं जहां पर खाना खाने का लुफ्त उठा सकते हैं।
यूरोप के नॉर्वे में दुनिया का सबसे बड़ा Underwater Restaurant खुलने वाला है। दरअसल यह रेस्ट्रोरेंट समंदर के अंदर है और यहां का खाना बहुत लाजवाब है। इतना ही नहीं आप सब यहां पर कुछ खाली समय भी अपने पार्टनर के साथ बीता सकते हैं।
इस रेस्ट्रोरेंट के बारे में हम आपको कुछ खास बातें बताएंगे
ये Underwater Restaurant 500 वर्गमीटर में तीन मंजिला में 110 फीट लंबा फैला हुआ है। बाहर का नाजारा लोगों को अच्छे से देखे इसके लिए रेस्ट्रोरेंट में 36 फीट लंबा शीशा लगाया गया है। इस रेस्ट्रोरेंट में लगभग 100 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह रेस्ट्रोरेंट इस साल चालू हो जाएगा। इस रेस्टोरेंट का नाम Under रखा गया है और नॉर्वे की कंपनी Snohetta ने इसे बनाया है।
इस रेस्ट्रोरेंट के बारे में Snohetta कंपनी की सीनियर आर्किटेक्ट रून ग्रासडेल ने बताया, इस रेस्ट्रोरेंट को समंदर के अंदर बहुत सोच-समझकर बनाया गया है। इस रेस्ट्रोरेंट का जो स्ट्रक्चर है उसका आधे से ज्यादा हिस्सा पानी के अंदर बना हुआ है। इसके अंदर जाने का रास्ता कांच का ग्लास है जहां से लोग जाते हैं।
इतना ही नहीं इस कंपनी ने सभी लोगों की सुरक्षा की गारंटी की पूरी जिम्मेदारी ली है। इस कंपनी ने इस रेस्ट्रोरेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि इसकी इमारत 2500 टन की है जिसे हर परिस्थिति के लिए बनाया है। जब इस रेस्ट्रोरेंट को बनाने का सोचा गया तो इससे पहले मरीन बायोलॉजी और मछलियों के बर्ताव पर भी स्टडी की गई थी।
डाइनिंग एरिया इस रेस्टोरेंट में 13 फीट लंबा दिया गया है। इस एरिया में लोगों को खाने के साथ मछलियों और समुद्री जीवों को देखा जाता है। इतना ही नहीं अंदर और बाहर पूरी लाइटिंग इस रेस्टोरेंट में की गई है।
Chef Nicolai Ellitsgaar ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में सीफूड मिलेगा जो बहुत लाजवाब है। इतना ही नहीं इसमें जंगलों में जो जंगली भेड़ रहते हैं उनका भी मीट खाने का मिलेगा।
इस रेस्टोरेंट पर लोगों को जाने के लिए राजधानी Oslo से प्लेन से Kristiansand आना होगा। उसके बाद फिर यहां से 1 घंटे का रास्ता सड़क से है। इतना ही नहीं इस रेस्टोरेंट पर जाने के लिए बोट की सर्विस भी शुरू की जाएगी।