सूखी पड़ी ज़मीन पर आ गयी पानी की लहर, देखते ही देखते बहने लगी नदी, FS अफसर ने Video शेयर कर कहा- ‘जंगल नदी की जननी है’

इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी परवीन कासवान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया हैं जिसके जरिए

सावन का मौसम हैं और हर जगह एक ठंडी और प्यारी सी हवाएं छायी हुई हैं। कई बारिश की ठण्डी बूंदे गिर रही हैं तो कई सैलाब आया हुआ हैं, ऐसे ही आपने अपनी जिंदगी में कभी न कभी नदी तो जरूर देखी होगी. कई लोगों ने तो दो नदियों का संगम भी देखा होगा और कई ने उन्हें निकलते हुए देखा होगा. पर क्या आपने आपने कभी सोचा है कि नदी अपना मार्ग बदलकर किसी नए स्थान पर आखिर कैसे बहना शुरू करती होगी? उसका निर्माण कैसे होता होगा? इसका उदाहरण हाल ही में एक वायरल वीडियो (Formation of river viral video) में देखने को मिल रहा है जिसमें पानी सूखी जमीन पर बहने लगता है और देखते ही देखते नदी का रूप ले लेता है.
1688535113 view on the surface of a mountain river glomaga marmorslottet mo i rana
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी परवीन कासवान (Parveen Kaswan IFS) ट्विटर पर पर्यावरण से जुड़े अनोखे वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो (River Formation video in forest) शेयर किया जिसके जरिए ये बताने की कोशिश की है कि नदियों का निर्माण कैसे होता है! वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “इस प्रकार नदियां बनती हैं. जंगल नदी की जननी है. आज सुबह 6 बजे, टीम के साथ पैदल गश्त करते हुए.”
देखते ही देखते नदी बनती आई नजर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सूखी जमीन नजर आ रही है. दूर पेड़ दिख रहे हैं पर सामने वाली जगह कंकड़-पत्थरों से भरी है. उसी जमीन पर पानी की तेज धार बहती हुई आ रही है और जमीन को पूरी तरह से ढक ले रही है. जंगल विभाग के सुरक्षाकर्मी वहां दौड़ते-भागते भी दिख रहे हैं. ये तो नहीं समझ आ रहा है कि ये पानी कहां से आ रहा है पर देखते ही देखते पूरी जमीन पानी में डूब जाती है और एक नदी बन जाती है. इस वीडियो के साथ परवीन ने एक फोटो भी पोस्ट की और लिखा कि पानी की दूसरी तरफ गौर जानवर का झुंड पानी का इंतजार कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को कवर करने के दौरान परवीन करीब 13 हजार स्टेप्स चल चुके हैं.
वीडियो हो रहा है वायरल
वायरल वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक ने कहा कि ये बेहद खुशी की बात होगी अगर आपके साथ एक दिन जंगल में घूमने का मौका मिले. वहीं एक ने उत्सुक्ता में पूछा कि आखिर ये जगह कौन सी है. एक ने कहा कि ये बारहमासी नदियां नहीं हैं, क्योंकि वैसी नदियां प्रकृति के द्वारा बनाई जाती हैं. वहीं एक शख्स ने कहा कि परवीन बहुत लकी हैं कि वो पक्षियों का कलरव और ताजा वातावरण में रह रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।