इसे कहते हैं सच्चा प्यार, स्टेज पर दूल्हे के साथ अचानक दुल्हन ने किया कुछ ऐसा देखकर खुश हो गए लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इसे कहते हैं सच्चा प्यार, स्टेज पर दूल्हे के साथ अचानक दुल्हन ने किया कुछ ऐसा देखकर खुश हो गए लोग

सबसे पहले दुल्हन रुमाल से दूल्हे के आंख से तिनका निकालती है। इसके बाद उसके आंख में फूंकती

शादियों का सीजन चल रहा है और इंटरनेट पर भी आए दिन शादियों के वायरल वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग खुद को ये कहने से रोक नहीं पा रहे हैं कि इसे कहते है सच्चा प्यार। तो चलिए बताते है आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में।
1684753693 qdw
इस वीडियो में दुल्हन शादी की स्टेज पर ही अपने दूल्हे का जिस तरह ख्याल रखती है, उसे देखकर शादी में आए लोग भी खुश हो जाते हैं। दुल्हा-दुल्हन का य वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। दरअसल, जयमाला के दौरान दूल्हे की आंख में कुछ चला जाता है जिसके बाद दुल्हन जो करती है उसे देखकर सब खुश हो जाते हैं।

वायरल वीडियो  में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हे की आंख में कुछ जाता है, वैसे ही दुल्हन परेशान हो जाती है। इसके बाद दुल्हन तुरंत अपने हाथ में रुमाल लेती है और दूल्हे की आंख से तिनका निकालती है। इतना ही नहीं स्टेज पर खड़े होकर दुल्हन अपने दुल्हे की आंखो पर अपने मुंह से हवा मारती भी दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन ने अपने काम से हर किसी का दिल जीत लिया है।
1684753930 screenshot 5
1684753860 screenshot 9
1684753891 screenshot 6
1684753833 screenshot 10
इस दौरान दुल्हन की बहनें भी अपने नए नवेले जीजू के लिए कंसर्न दिखाती हैं। मगर दुल्हन जिस पर तरह दुल्हे की फिक्र करती है और उसे प्यार करती है। इस बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग इस वायरल वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर को तो ये वीडियो इतना पसंद आ गया है कि उसने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘प्यार हो तो ऐसा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।