40 साल से महिला के पेट में था 'पत्थर का बच्चा', कारण जानकर रह जाएंगे दंग... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

40 साल से महिला के पेट में था ‘पत्थर का बच्चा’, कारण जानकर रह जाएंगे दंग…

मैक्सिको की रहने वाली 84 साल की महिला को एक दिन बहुत तेज पेट में दर्द हुआ। महिला

दुनिया में ऐसी कई चीज़ें होती हैं, जिन पर हमें भरोसा नहीं होता है, यह सभी चीजें सुनने में थोड़ी अटपटी लगती है या कहिए जब तक हम खुद अपनी आंखों से ना देख लें हमे यकीन ही नहीं होता है। अब ऐसा ही हुआ है मैक्सिको में जहां पर एक महिला ने पत्थर के बच्चे के जन्म दिया है। आप भी सुन कर सन्न रह गए होंगे की पत्थर का बच्चा कैसे किसी के पेट में हो सकता है।
40 साल से महिला थी प्रेग्नेंट 
यह अजीगरीब मामला सामने तब आया जब मैक्सिको की रहने वाली 84 साल की महिला को एक दिन बहुत तेज पेट में दर्द हुआ। महिला पेट के निचले हिस्से में दर्द होने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। हेल्थ क्लिनिक पहुंचने के बाद महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया, अल्ट्रासाउंड में जो सामने आया उससे डॉक्टर के भी होश उड़ गए। क्योंकि महिला के पेट में  40 साल से एक बच्चा मौजूद था। जिसके बारे में महिला को भी मालूम नहीं था। 
1692770168 stone baby 2
स्टोन का बच्चा हुआ पैदा
महिला ने 40 साल पहले बच्चा कंसीव किया था, जिसके बारे में महिला खुद अज्ञात थी। दरअसल, महिला के पेट में बच्चे का 40वें हफ्ते में कुदरती विकास होना बंद हो गया था। लेकिन हुआ यूं की, बच्चा पेट के अंदर ही रह गया। धीरे-धीरे वो कैल्सिफाइड होकर पत्थर बन गया जिसे मेडिकल भाषा में लिथोपेडियन कहा जाता है। लेकिन सोचने वाली बात है कि महिला को इतने सालों में इससे कोई दिक्कत नहीं हुई थी।
क्या होता है लिथोपेडियन 
1692770150 unnamed
बता दें कि लिथोपेडियन तब बनता है जब प्रेग्नेंसी (Pregnancy) गर्भाश्य के बदले पेट में बनती है। आमतौर पर जब प्रेग्नेंसी में खून की आपूर्ति नहीं होती है तो भ्रूण विकसित नहीं हो पाता। जिस वजह से शरीर के पास फीटस का बाहर निकालने का कोई तरीका नहीं होता है। जिसके बाद शरीर उसी प्रतिरक्षा प्रक्रिया का उपयोग करके भ्रूण को धीरे-धीरे पत्थर में बदल देता है। बता दें कि दुनिया भर के मेडिकल इतिहास में इस तरह की सिर्फ 300 घटनाएं देखी गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।