हथेली के इस तिल में छिपा होता है धन लाभ का राज, ऐसे करें पहचान मिलेगा शुभ संकेत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हथेली के इस तिल में छिपा होता है धन लाभ का राज, ऐसे करें पहचान मिलेगा शुभ संकेत

हमारे शरीर पर तिल का होना सामान्य बात है। सभी के शरीर पर तिल होते हैं। कुछ तिल

हमारे शरीर पर तिल का होना सामान्य बात है। सभी के शरीर पर तिल होते हैं। कुछ तिल जन्मजात होते हैं तो कुछ समय के साथ हमारे शरीर पर आते-जाते हैं। समुद्र शास्त्र हमें हमारे शरीर पर पाए जाने वाले तिल या निशान के बारे में बताता है।इस शास्त्र के मुताबिक इंसान के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है। शरीर के अलग-अलग अंगों के आधार पर किसी भी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। 
शास्त्र की मानें तो शरीर पर तिलों का अलग-अलग महत्व होता है। आमतौर पर तिल काले होते हैं पर कुछ लोगों के तिल भूरे और लाल रंग के भी होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद तिलों के जरिए हम अपने जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।
1654149273 hdddddddddddddd
हाथ की मध्यमा उंगली पर तिल शुभ माना जाता है। जिसकी हथेली की मध्यमा उंगली पर तिल होता है उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जबकि मध्यमा के नीचे उंगली पर तिल होता है उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जबकि मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल अच्छा नहीं होता।
अगर आपकी हथेली के बीच में तिल है तो ये संकेत देता है कि आपको धन मिलेगा।
जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल होता है उनका मन अस्‍थिर और अशांत रहता है।
बाईं हथेली में तिल हो तो जातक बहुत खर्चीला होता है। ऐसे लोगों को पैसा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।
दाएं हाथ का तिल जातक को अमीर बनाता है। इन लोगों को पैसे के साथ-साथ जीवन में खुशियां भी बहुत मिलती हैं।
यदि हाथ की पहली उंगली पर तिल हो तो ऐसे लोगों को मान-हानि का सामना करना पड़ता है।इन लोगों पर कार्यक्षेत्र में बड़ा आरोप लगा सकता है और उन्‍हें कोर्ट तक के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं।
1654149292 untitled 3 copy
वहीं छोटी उंगली पर तिल होना बहुत शुभ होता है, ऐसे जातकों को कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। वहीं सबसे बड़ी उंगली पर तिल हो तो ऐसे लोग धन-संपत्ति के मालिक बनते हैं। 
अंगूठे पर तिल होना ,ऐसे जातक सच्‍चे, ईमानदार और मेहनती होते हैं। साथ ही दूसरों के साथ कभी गलत नहीं करते हैं।
बड़ी उंगली के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तो व्‍यक्ति को असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।