शाही परंपरा है कि उत्तराधिकारियों को सिंहासन पर बैठने से पहले मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाए। अब एक बार फिर स्पेन की राजकुमारी लिनोयर ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। प्रिंसेस लिनोयर ने महलों की ऐश और आराम और सभी सुविधाओं को छोड़कर देश की सेवा करने का निर्णय लिया। वह गुरुवार को स्पेन के आरागॉन में जरागोजा की जनरल मिलिट्री एकेडमी में प्रवेश करेंगी, जहां वे अगले तीन वर्ष तक मिलिट्री ट्रेनिंग लेंगी। उन्हें कैडेट बटालियन बनाया जाएगा। यह प्रिसेंस लियोनोर का स्पेन की रानी बनने का पहला कदम उठाया जा रहा हैं।
कहा से मिली जानकारी?
वेबसाइट “People.com” ने स्पेन की भावी रानी और सिंहासन की उत्तराधिकारी 17 वर्षीय राजकुमारी लियोनोर को बताया है। वह वहां की रानी लेटिजिया और राजा फेलिप की सबसे बड़ी पुत्री हैं। उसकी छोटी बहन प्रिसेंस सोफिया है। जिसकी उम्र 16 साल हैं। गुरुवार को सभी लोग प्रिसेंस लियोनोर को जरागोजा, आरागॉन में स्थित जनरल मिलिट्री एकेडमी में छोड़कर चले गए। इस एकेडमी में उनकी देश के प्रमुख के रूप में भविष्य की तैयारी के लिए आधिकारिक तौर पर तीन वर्ष की मिलिट्री ट्रेनिंग शुरू करवाई जाएगी।
कैसे नज़र आया पूरा परिवार
राजकुमारी लियोनोर अपने माता-पिता और 16 साल की बहन, प्रिंसेस सोफिया के साथ अकादमी में पहुंचते ही मुस्कुराने लगती हैं। वह अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ी। लेटिजिया रानी और उनकी मां ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। रानी लेटिजिया को इस दौरान वहां मौजूद एक सैन्य अधिकारी से हाथ मिलते हुए भी पाया गया। प्रिंसेस लियोनोर सफेद जींस और नीली शर्ट पहनी हुई थीं, जबकि उनकी 16 वर्षीय बहन सोफिया समर जींस, ट्रेनर और हरे रंग के पैटर्न वाले टॉप में नज़र आई थी।
किस वातावरण में रहेंगी राजकुमारी
प्रिसेंस लियोनोर के पिता, स्पेन के राजा फेलिप, आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के कैप्टन जनरल थे। और अपनी उसी पोषक में नज़र आ रहे थे। किंग फेलिप स्पेनिश सेना का सर्वोच्च कमांडर हैं। उन्होंने भी इसी ज़रागोज़ा की जनरल मिलिट्री अकादमी से ट्रेनिंग ली है। राजकुमारी लियोनोर ने अपने परिवार से विदाई लेने के बाद मिलिट्री एकेडमी में प्रवेश किया। जहां उन्होंने अपना संदेश और साइन एक विजिटिंग बुक में डाला। जहां वे हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेंगे और मखमल के आरामदायक कपड़ों और जूतों को छोड़कर सेना के भारी बूट्स और यूनिफॉर्म को पहनना शुरू करेंगी।
कैसे कैसे नियमों का करना होगा पालन?
हेराल्डो.एस कहते हैं कि वह 12 अन्य विद्यार्थियों के साथ एक केबिन में रहेगी। उसे सैन्य उपकरण दिए जाएंगे और फर्स्ट ट्रेनिंग सेशन से पहले उनके बालों को भी कटवा दिया जाएगा। मिलिट्री ट्रेनिंग एकेडमी को भी बोर्डिंग स्कूल की तरह नियमों का पालन करना होगा। लेकिन लियोनोर युद्धाभ्यास में नहीं है, तो वह छुट्टी पर अपने घर जा सकती है।