शास्त्रों के अनुसार, रात के लिए कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिनको सभी को पालन करना चाहिए। मान्यता है कि इन कामों को अपनाने घर में सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर आप सोने से पहले ये काम करेंगे तो आपके जीवन मे कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
सोने से पहले कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाए। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है और घर मे धन की कमी नहीं होती। साथ ही बेडरूम में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे पति-पत्नी की संबंध मधुर रहते हैं।
रात में घर के दक्षिण और पश्चिम के कोने में दीपक या बल्ब जलाने से पितरों का मार्ग प्रशस्त होता है और घर में संपन्नता आती है।
पूजा घर या देव स्थान में रात दीपक जलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।ऐसा करने से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। साथ ही शांति और समृद्धि घर आएगी। इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उत्तम माना गया है।
सोने से पहले घर के दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती है।घर मे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
रात को सोने से पहले सप्ताह में एक बार अपने सिरहाने थोड़ा सा नमक रख कर सोंए और अगले दिन बिना किसी को बताए बहते पानी में इसे प्रवाहित कर दें। इस उपाय से वास्तुदोष दूर होता है।
इस तरह कभी न सोएं- रात में कभी भी झूठे मुंह और बगैर पैर धोए नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं, जिससे आपकी सफलता में अवरोध आता है।