कहते है न प्यार करने वाले किसी से डरते है अब इसी बात का एक नया मामला देखने को मिला है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि कैसे एक लकड़ा अपने गर्लफ्रेंड को साथ में लेकर भागने की तैयारी कर रहा था। तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसको जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। ऐसे मामले में देखा गया है कि कभी लड़के के माँ-बाप नहीं मानते है तो कभी लड़की के घर वाले किसी बात को लेकर नहीं मानते है। तभी कुछ ऐसे लवर अपने घर से भागने का काम करते है।
इस वीडियो में एक प्यार की हार देखी जा सकती है। ये वीडियो कहां का है और कब का है इस बात की जानकारी हमारे पास नहीं है। पर इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी यकीन नहीं होगा कि कोई कैसे ये काम कर सकता हैं। आगे हम कुछ भी बोले आप इस वीडियो को खुद ही देख ले। इस वीडियो को देखने से मालूम होता है कि लड़का-लड़की अपने घर वालो की बिन बताएं घर से भागने की तैयारी में थे। लड़की और लड़का घर से एक बैग के साथ भागने की तैयारी कर निकल ही रहे थे।
Bhaga kar shadi karna is scary, what if bike pic.twitter.com/qDcQz4P6rm
— Bio dekho (@Sainiyapaa) July 31, 2023
कि जिस बाइक से उनका भागने का प्लान था, वो समय पर खराब हो जाती है। जिसके बाद उन दोनों को कुछ समझ में नहीं आता है और वो अपने घर वालों से बचने का तरीका खोजने लगते है। तभी उनको पास में रखा एक डर्म नजर आता है, लड़के ने पूरा दिमाग लगा कर लकड़ी को उसके अंदर छिपा देते है और खुद बाइक शुरू करने में लग जाता है, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी बाइक शुरू नहीं होती है। तभी देखा जा सकता है कि पीछे से घरवाले आते है, जिसको देखने के बाद लड़का वहां से तेजी से भाग जाता है।
लड़के के भागने पर हाथ में डंडे लिए हुए घरवाले लड़की को खोजना शुरू कर देते है। तभी उनकी नजर पास में पड़े एक डर्म पर पड़ती है, डर्म हिल रहा होता है। इसको देकने के बाद वो कुछ देर के अंदर ही डर्म को आग के हवाले कर देते है। जिसके बाद ये वीडियो सभी जगहों पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद अब लोगों की राय सामने आ रही है। कुछ घरवालों के इस कदम को सही बता रहे है, तो कुछ उनके इस कदम को गलत बता रहे है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपका क्या सोचना है।