अनजान लोगों पर शख्स ने कर दी नोटों की बारिश, लाखों रुपये लुटाने के पीछे की वजह जानकर हो जाएंगे इमोशनल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनजान लोगों पर शख्स ने कर दी नोटों की बारिश, लाखों रुपये लुटाने के पीछे की वजह जानकर हो जाएंगे इमोशनल

बीवी के गम में एक शख्‍स इतना परेशान हुआ कि उसने राह चलते लोगों पर अपनी पूरी दौलत

सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ था। वो वीडियो चीन का बताया  जा रहा था, जिसमें एक शख्स अनजान लोगों के ऊपर नोटों की बारिश करता दिखाई दे रहा था। उस शख्स ने लोगों ने ऊपर  एक या दो हजार नहीं बल्कि लाखों रूपयों की बारिश कर दी थी। नोटों की बारिश करता हुआ इस शख्स का वीडियो जमकर देखा गया था।
वहीं, अब ऐसे अनजान लोगों के ऊपर पैसों की बारिश करने के पीछे की वजह का खुलास हो गया है। सामने आ गया है कि आखिर वो शख्स लोगों  के ऊपर यूं लाखों रूपये क्यों उड़ा रहा था। पैसों की बारिश करने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैसे तो इससे पहले भी कई बार लोगों को शादियों में नोटों की बारिश करता देखा गया है लेकिन इस शख्स की वजह ने तो लोगों का दिमाग ही हिला दिया है।
ये मामला चीन के चोंगकिंग नगर पालिका का है। वीडियो में पैसों के बारिश करने वाले शख्स की उम्र 67 साल बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये शख्सव अपने हाथ में प्ला स्टिक की दो थैलियां लेकर आया था। उसमें नोटों की गड्डि।यां थीं। फिर अचानक बीच सड़क पर पहुंचा और राह चलते लोगों पर इनमें से पैसे निकालकर बरसाने लगा।
1689503127 127794959 tsinhuaprotest
जैसे ही उस शख्स ने पैसों की बारिश करना शुरु कर दी, उसे  देखकर वहां पर लोगों की भीड़ लग गई थी। लोगों के ऊपर पैसों की बारिस करने के दौरान उस शख्स, को ये कहते हुए सुना गया था कि ये बेकार है, इसे ले जाओ… कई लोगों ने जमीन पर गिरे पैसे उठाए। कई लोगों ने तो उसे रोकने की कोशिश भी की थी। कुछ तो उठाकर उसे देने भी लगे थे।
1689503145 lfkgh 1673533381
जब इस घटना के बारे में पुलिस को पता चला तो वो उस शख्स को उठाकर थाने ले गई। पुलिस ने उस शख्स से पैसों की बारिश करने को लेकर सवाल पूछा गया तो जो उसने बताया उसे सुनकर तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। दरअसल, वांगनाम नाम के शख्स की वाइफ का कुछ महीनों पहले निधन हो गया था। इससे वो इतना परेशान था कि सबकुछ उसके लिए बेकार नजर आ रहा था। उसने पुलिस को बताया, जब पत्नीथ ही चली गई तो ये दौलत बेकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।