हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो बस यही सोच रहा कि उस युवक की जान बची की नहीं? जानकारी के अनुसार इस वीडियो को मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया हैं। खबर लिखे जाने तक इस हादसे वाले वीडियो को 6 से अधिक लोगों ने देखा है, साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का दिल दहल जा रहा हैं।
सामने आए वीडियो में लोगों को ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर बैठे देखा जा सकता है और आप इसी वीडियो में ही एक युवक को ट्रैक के किनारे खड़े होकर हाथ धोते हुए नजर आ रहा है। इसी बीच एक अन्य युवक वहां पहुंचता है और उससे पानी की बोतल लेता है और खुद ही हाथ धोने लगता है। तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन आती है और उस शख्स को टक्कर मार देती है, जिसके वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। ट्रैन और शख्स की टक्कर इतनी भीषण थी की जैसे ही यह टक्कर होती है, शख्स गायब सा हो जाता है, फिर तेजी से जमीन पर गिर जाता है और वापस उठने में असमर्थ हो जाता है।
Major train accident in @Malad i.e in Mumbai railway station.. so be careful on railway platforms… pic.twitter.com/zv8oSTwN4P
— Muragundla Venkatesh (@MuragundlaVenky) June 30, 2023
जानकारी के अनुसार ये भी बताया गया कि वह इस दुर्घटना में तुरंत ही मौके पर मर गया। हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। अगर आप भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं तो बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। प्लेटफ़ॉर्म के किनारे पर अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर है क्योंकि ऐसा करना कभी-कभी घातक हो सकता है। यदि किसी गलती के कारन आप प्लेटफार्म पर ट्रैक के किनारे चले गए तो ट्रेन आपके मौत की वजह बन सकती है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखा को मिला।
इससे पहले भी चलती ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय अक्सर दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली जाती है। हालाँकि फिर भी कुछ लोग इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ करके चलते है और जिसके बदले उनको आपना जान देना पड़ता है। अपनी सुरक्षा अपने हाथों होती है, तो इसका ध्यान जरूर रखें।