सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखें होंगे, जिसको देखे के बाद आपका दिन बन जाएगा। आज की खबर में हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो ले कर आए है। वीडियो एक स्कूल के कार्यक्रम का लग रहा है। वीडियो ने अभी तक सभी सोशल मीडिया यूजर को अपना दीवाना बना दिया है। मंच पर अपनी छह साल की बेटी के साथ व्हीलचेयर पर बैठे एक पिता के दिल को छू लेने वाले वीडियो ने लाखों लोगों के दिलों जीत लिया है।
वीडियो में शख्स जिसका नाम डैड चार्ल्स पॉटर है। वो मंच पर अपनी सबसे छोटी बेटी चार्लीज़ के साथ, अपने सहपाठियों और उनके डैड्स के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में पॉटर और चार्लीज़ को अन्य डैड-बेटी की जोड़ी के साथ डांस स्टेप करते हुए दिखाया गया हैं। कहते है न “कोशिश करने वालो की हार नहीं होती” इस कहावत का सबसे पक्का उदाहरण ये वीडियो है।
यहां देखें वायरल वीडियो:
वीडियो को शयेर करते हुए लिखा है, “डैडी को एक शराबी ड्राइवर ने टक्कर मारी, लेकिन वह उसे अपनी छोटी बच्ची के साथ डांस करने से नहीं रोकता है”। पॉटर ने बताया “मेरा सबसे छोटी बच्ची… डांस हिप-हॉप चेयर क्लास कर रही है। उनके पास ये डैडी बेटी डांस कर रही थी तब उसने पूछा कि क्या मैं उसके साथ डांस कर रहा हूं, आप जानते हैं। मैं ऐसा था, ‘यदि आप चाहते हैं। हाँ, बिल्कुल। हम इसे काम करेंगे”।
पॉटर की पत्नी रोंडा कोनराड ने कहा, “उन्होंने प्रदर्शन करने से 4 दिन पहले अपना डांस सीखा हैं। रोंडा ने अपने पति और बेटी की अन्य परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। साल 2006 में, चार्लीज़ के जन्म से पहले पॉटर को अमेरिका के वर्जीनिया में एक नशे में धुत ड्राइवर ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना ने उन्हें व्हीलचेयर पर रहने को मजबूर कर दिया।