कम उम्र में आंखों की रोशनी चली जाना बहुत दर्द भरा होता है। एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जो उसके आने वाले पूरे जीवन को बदल देता हैं। आप भी इस मामले को जानने के बाद हैरानी में पड़ जाएगें। मामला स्पेन का है, जहां कई सर्जरी के बाद अपनी आंखों की रोशनी खोने वाले युवक को हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों से करीब दो लाख पाउंड (करीब 2.10 करोड़ रुपये) का मुआवजा मिला है।
स्पेन की घटना
यह दुर्घटना 11 जुलाई, 2018 को स्पेन के मैलोर्का में कारवाश नाइट क्लब में हुई। पेंट से भरा एक बैग फट गया और गलती से डायलन कॉनरी नाम के चेहरे पर गिर गया। युवक की दोनों आंखों पर भारी मात्रा में पेंट गिरने से उसकी आंखों की रोशनी चली गई।
सर्जरी के बावजूद नहीं लौटी रोशनी
डिलन की मां एशले कॉनरी का कहना है कि दोनों आंखों की कई सर्जरी के बावजूद, उनके बेटे की आँख की रोशनी कभी ठीक नहीं हुई। ये दर्द भरा हादसा क्लब द्वारा आयोजित यूवी पेंट नाइट पार्टी के दौरान हुआ था। उनका होम टाउन स्कॉटलैंड के प्रेस्ली मे है। मल्लोर्का की एक अदालत ने युवक को 130,000 पाउंड का हर्जाना देने का आदेश दिया। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि क्लब से जुड़ी बीमा कंपनी ने मुआवजे के तौर पर रकम चुकाई है।
अठारह साल की थी उम्र
डिलन ने शुरू में अदालत से मुआवजे के रूप में साढ़े आठ लाख पाउंड का भुगतान करने के बारे में कहा था। लेकिन अदालत ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया क्योंकि डिलन इस बात का सबूत पेश करने में असमर्थ रहें कि दुर्घटना ने उसके जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। बाद में क्लब और बीमा कंपनी ने मुआवजा दिया। उस समय वह युवक केवल अठारह वर्ष का था।
कभी ऐसा कुछ नहीं देखा
उनकी मां एशले ने कहा ‘स्पेन के एक अस्पताल में इलाज के बाद, डायलन को स्कॉटलैंड में विशेष इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आगे उन्होंने कहा कि युवक की आंखें फोड़ दी गईं और सर्जन ने कहा कि उसने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा था।