नाम बदलने की परपंरा तो भारत में काफी पुरानी है। शहरों से लेकर जगहों और सड़को के नाम बदलना कोई नहीं बात नहीं है। ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामलामहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आया है। मुंबई में एक बस स्टॉप का नाम बदला गया है। बस स्टॉप का बदलकर जो नाम रखा गया है, वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, मुंबई के एक बस स्टॉप का नाम ‘बांग्लादेश’ रख दिया गया है। ये नाम किसी ने शरारत के कारण नहीं रखा है बल्कि बाकायदा परिवहन विभाग की तरफ से इस नाम का नया बोर्ड लगाया गया है। मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में ‘बांग्लादेश’ बस स्टॉप पड़ता है। ये नाम सुनकर ज्यादातर हैरान हैं कि आखिर मुंबई के किसी बस स्टॉप का नाम ऐसा क्यों रखा गया।

बता दें कि ठाणे में मौजूद मीरा भायंदर क्षेत्र के उत्तान चौक को बांग्लादेशी नागरिकों की वजह से जाना जाता है। एक शख्स ने बताया कि इस इलाके में पश्चिम बंगाल से आए बहुत सारे शरणार्थी रहते हैं। ये शरणार्थी कई दशक पहले नौकरी और सस्ते घर की तलाश में बांग्लादेश से भारत आए थे और यहीं बस गए। वैसे तो इसका नाम इंदिरा नगर है लेकिन इसे बांग्लादेश भी कहा जाता है।

अचानक बस स्टॉप का नाम बदला जाना वहीं रहने वाले कुछ लोगों बिल्कुल रास नहीं आया है। कुछ लोग तो बस स्टॉप के बदले नाम का विरोध भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस नए नाम को कतई जायज तो नहीं ठहराया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि इलाके के नए पार्षद इस तरह से नाम बदले जाने के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हीं के कहने पर ये काम किया गया है।

इस इलाके में मछली खूब पकड़ी जाती है। यही वजह है कि यहां दशकों से मछुआरे बसे हुए हैं। कालांतर में समुद्री यात्रा करने वाले पश्चिम बंगाल से आए मजदूर और मछुआए इस इलाके में बस गए और इसे बांग्लादेशी बस्ती कहा जाने लगा। इसी को देखते हुए यहां के बस स्टॉप का नाम बदलकर अब बांग्लादेश रख दिया गया है, जो सुर्खियों में बनी हुआ है।


















