बंदर ने उड़ाया पतंग, देख कर सब हुए हैरान, लोगों ने कहा ये कैसे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बंदर ने उड़ाया पतंग, देख कर सब हुए हैरान, लोगों ने कहा ये कैसे

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से एक यूजर ने शेयर किया है मोबाईल से शूट हुए इस वीडियो को

जानवरों के वीडियो आपने सोशल मीडिया पर खूब देखें होंगे कभी-कभी पालतू जानवर अपनी कुछ हरकतों के कारण वायरल भी हो जाते है| सोशल मीडिया पर बंदर के वीडियो आप सभी ने देखा होगा जिसमे वो या तो लोगों को परेशान करते हुए दिखाए दिए होंगे या आपस मे लड़ते हुए| लेकिन अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक बन्दर को छत से पतंग उड़ाते देखा गया है| इस वीडियो को देखने के बाद लोगो को अपने आखों पर विश्वास नहीं हो रहा है| सब इसको देख कर काफी ज्यादा हैरान है| 
बंदर को पतंग उड़ाते दिखा 
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से एक यूजर ने शेयर किया है मोबाईल से शूट हुए इस वीडियो को काफी दूर से लिया गया है| लेकिन इसमे साफ़-साफ़ दिख रहा हैं की एक बंदर किसी छत से पतंग उड़ा रहा है| पतंग हवा मे देखी बंदर आराम से छत से बैठ कर पतंग को उड़ाता हुआ कैमरा मे कैद हो गया | वीडियो को देख कर लग रहा है कि बंदर ने पहले से ही उड़ते हुए पतंग को पकड़ रखा है| छत के किनारे पर बैठे हुए बंदर ने उसका डोर अपने हाथ से खींच रहा है | 

वीडियो मे कुछ लड़को की आवाज भी सुनाई दी दे रही है जो बंदर को पतंग उड़ाते देख जोर -जोर से चिल्ला भी रहे है| जब बंदर ने पतंग की पूरी डोर को खींच ली तो पतंग उसके पास आगया फिर बन्दर ने पतंग को अपने पास ने लिया और उसके बाद पतंग की डोरी को भी छोर देता है बंदर का ये पूरा कारनामा कमरे मे कैद हो गया जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।