रात के अंधेरे में प्रेमिका को चूड़ी पहनाना प्रेमी को पड़ा भारी, लड़की के घरवालों ने ऐसे उतारा ‘आशिकी का भूत’

प्रेमिका ने ही इच्छा जताई थी कि वह सावन में अपने प्रेमी के हाथ से चूड़ियां पहनना चाहती

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां अपनी प्रेमिका की एक मांग को पूरा करना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया। आजकल के लड़का और लड़की प्यार के जोश में होश खो जाते हैं और कुछ ऐसा कर जाते है जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। अपनी प्रेमिका को चूड़ियां पहनने उसके घर पहुंचा प्रेमी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद ही उसने कभी सोचा होगा।
1689768569 01 10 2022 love 23113228 6553146
दरअसल, बरेली में एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका को चूड़ी पहनाने पहुंचा था। मगर उन्हीं चूड़ियों की खनक से प्रेमिका के घरवाले जाग गए। दोनों को लड़की के घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर उस लड़के की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं अपनी प्रेमिका की एक डिमांड को पूरा करने गया प्रेमी अब जेल की हवा खा रहा है।
1689768575 sawan me green bangles
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक लड़का और लड़की का लंबे टाइम से अफेयर चल रहा था। ऐसे में सावन का मौसम आया तो प्रेमिका ने चूड़ियां पहनने की इच्छा जताई। वहीं, अपनी प्रेमिका की इस फरमाइश पूरी करने के लिए प्रेमी तुरंत बाजार से चूड़ियां खरीद लाया। मगर दिन में टाइम नहीं था, तो उसकी प्रेमिका ने उसे रात को चूड़ियां अपने हाथों से पहनाने के लिए बुलाया था।
1689768617 27 05 2023 bitten 23424447 83648119
मगर देर रात चूड़ियों की आवाज से लड़की के परिवारवालों की आंख खुल गई। तो उन्होंने लड़की और लड़के को देर रात साथ में पकड़ लिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि उस लड़के वहां से निकलने का मौका ही नहीं मिला। लड़की के घरवालों ने लड़के को पकड़ लिया। फिर क्या था सबने मिलकर प्रेमी लड़को की जमकर पिटाई की। इसके बाद लड़के को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।