1901 में किया गया इस बल्ब का अविष्कार ,जो 118 साल से लगातार जल रहा है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

1901 में किया गया इस बल्ब का अविष्कार ,जो 118 साल से लगातार जल रहा है

अक्सर आपने देखा होगा कि कंपनियां बिजली के बल्ब पर एक साल या फिर दो-तीन साल की गारंटी

अक्सर आपने देखा होगा कि कंपनियां बिजली के बल्ब पर एक साल या फिर दो-तीन साल की गारंटी भी मुश्किल से देती हैं। लगातार दो-तीन साल तक ऐसे बहुत ही कम बिजली के बल्ब होते हैं जो जलते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी बल्ब है जो पिछले 118 साल से लगातार जलते आ रहा है। आज तक भी यह बल्ब फ्यूज नहीं हुआ है। 
1569242668 seattle balb
दुनिया के इस अनोखे बल्ब का नाम सेंटेनियल है। यह बल्ब कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर के दमकल केंद्र में लगा हुआ है। बता दें कि शेल्बी इल्‍क्ट्रॉनिक कंपनी ने इस बल्ब को बनाया था। इस बल्ब पहली बार साल 1901 में जलाया था और अब तक यह बल्ब वैसे का वैसे जला हुआ है। अभी तक भी यह फ्यूज नहीं हुआ है। 
1569242770 centennial bulb
खबरों के अनुसार, इस बल्‍ब को पहली बार साल 1937 में बिजली की तार बदलने के लिए बंद किया गया था। उसके बाद से यह आज तक फ्यूज नहीं हुआ है और तब से जला हुआ है। गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में इस बल्ब का नाम भी लिखा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे से इस बल्ब की निगरानी करते हैं। 
1569242726 seattle balb
इस बल्ब में बिजली चार वॉट की लगती है और यह पूरे 24 घंटे तक जलता है। इस बल्ब का 100वां जन्मदिन साल 2001 में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया था। इस बल्‍ब के जन्मदिन पर संगीत पार्टी का अायोजन किया था। 
1569242795 centennial bulb
दुनिया के कोने-कोने से लोग इस अनोखे बल्ब को देखने आते हैं। कभी तो इस बल्ब को देखने के लिए लोगों की इतनी भीड़ हो जाती है जिसके बाद ऐसा लगता है कि यह दमकल केंद्र नहीं बल्कि कोई म्यूजियम है। 
1569242826 seattle balb
बता दें कि यह बल्ब साल 2013 में अपने आप ही बंद हुआ था उसके बाद लोगों को लगा कि यह फ्यूज हो गया है। लेकिन जब इस बल्ब को देखा गया तो पता चला कि तार खराब है। उसके बाद तार को बदल दिया जिसके बाद यह जलने लग गया और अभी तक जल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।