घोड़ी पर बैठा रहा दूल्हा, तभी दो चोरो ने किया बड़ा कांड, ले उड़े लाखों का माल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घोड़ी पर बैठा रहा दूल्हा, तभी दो चोरो ने किया बड़ा कांड, ले उड़े लाखों का माल

दिल्ली पुलिस से शिकायत में बताया कि, शादी में स्कूटी से आए दो लड़को ने दूल्हे के गले

अपने देश में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। काफी धूमधाम से सभी के घरों पर तैयारी की जा रही है। लेकिन शादियों में कई बार ऐसा होता है, जिसमें चोरी और लूटमार की घटनाएं भी सामने आती  हैं। अभी हाल ही में दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक शादी में चोरी का मामला सामने आया है। 
1676972335 groom on horse
शादी में ग्रूम्स ने करीब एक लाख रुपये के नोटों वाला माला पहना था। तभी अचानक दो शख्स आते है और लड़के के गले से 500 के नोटों वाली माला लेकर भाग जाते है। आपको बता दे, की ये मामला पिछले महीने की 31 जनवरी का बताया जा रहा है। 
1676972347 horse dancing 1499928799
दूल्हे के परिवार वालो ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में बताया कि, शादी में स्कूटी से आए दो लड़को ने दूल्हे के गले से 500 रुपये के माला लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक उन दोनों लड़को की गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसके लिए इलाके के Cctv फुटेज को सही से देखा, तो पता चला कि लड़के गीता कॉलोनी के रहने वाले निकले।
अब उनसे वो सारा पैसा ले लिया गया है। दोंनो लड़के नशा के शिकार हो चुके थे जिस कारण उन्होंने ये काम किया। इस मामले की शिकायत अंकित गुप्ता नाम के शख्स ने जगतपुरी थाने में दी थी। उस दिन उसके भाई अनु गुप्ता की शादी पटपड़गंज रोड के पास एक होटल में हो रही थी। 
1676972370 tumblr py736rsm8q1ru322to1 1280
इस मामले ने अब सभी को सतर्क रहने की एक बड़ी सीख दी है। शादी में ये सिर्फ माला चोरी का मामला है लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि, चोर एक साथ पूरे शादी का ही समान लेकर फरार हो जाते है। यहाँ पर एक प्रश्न भी उठता है कि दूल्हा के गले से नोटों की माला आखिर चोर चोरी कर के कैसे ले गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।