दुबई में लड़की ने दिखाया चाय पीने का ये हैरतअंगेज अंदाज, वीडियो देख खुला रह जाएंगा मुंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुबई में लड़की ने दिखाया चाय पीने का ये हैरतअंगेज अंदाज, वीडियो देख खुला रह जाएंगा मुंह

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो

दुनिया के कोन-कोने में हुनरमंद लोग मौजूद है जिनके पास एक से बढ़कर एक टैलेंट है। हालांकि कुछ लोगों के पास कुछ ऐसे अनोखे टैलेंट भी होते है जिसे देखकर ही लोगों की आंखे फटी रह जाती है। इंटरनेट पर एक लड़की का वीडियो इन समय चर्चा में बना हुआ है और हो भी क्यों ना। वो चाय को इस हैरतअंगेज तरीके से पी रही है उसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया है।
1684999871 2
आजतक आपने लोगों को बैठकर, खड़े होकर और चलते हुए चाय पीते देखा होगा। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की समुद्री लहरों से खेलते हुए चाय पीती दिखाई दे रही है। जहां लोग एक साथ दो चाय कप को भी एक-जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा पाते हैं। वहीं, ये लड़की समुंद्र के बीच खेलते हुए चाय पी रही है।
1684999775 348320409 1451006018992501 1654159080371468047 n
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला को समुद्री लहरों पर सवार होकर हैरतअंगेज अंदाज में केतली से चाय निकाल कर कप में रखते और फिर उसे पीते देख सकते हैं। इस दौरान वो लड़की सर्फिंग बोर्ड पर अपना बैलेंस बिल्कुल भी नहीं खोती है और बड़े ही आराम से चाय की चुस्की लेते नजर आती है। इस वीडियो में महिला के पीछे दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत को भी देखा जा सकता है।

दुबई के समुद्री किनारे पर उसकी लहरों पर मस्ती करती इस लड़की का वीडियो इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो खुद को इस लड़की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है। जिस तरह इस लड़की ने सर्फिंग बोर्ड पर अपने बैलेंस का हैरतअंगेज नमूना पेश किया है लोग तो इसके मुरीद ही हो गए हैं।
1684999747 screenshot 5
1684999754 screenshot 4
1684999760 screenshot 2
1684999764 screenshot 3
1684999768 screenshot 1
ये शॉकिंग वायरल वीडियो इस समय जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अबतक इसे 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वही, लोग इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो को देख यूजर्स लगातार महिला के टैलेंट की सराहना करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को तो अपनी आंखो पर यकीन नहीं हो रहा है और वो पूछ रहे हैं कि ये सच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।