दुनिया का ऐसा फल जो किसी बाजार या दुकान पर नहीं मिल सकता, करोड़ों खर्च करने पर भी आप नहीं ले सकते इसका मीठा स्वाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनिया का ऐसा फल जो किसी बाजार या दुकान पर नहीं मिल सकता, करोड़ों खर्च करने पर भी आप नहीं ले सकते इसका मीठा स्वाद

फल विभिन्न किस्मों में आते हैं। मनुष्य को प्रकृति की ओर से एक उपहार के रूप में ये फल मिला है। इन फलों को खाने से इंसानों के शरीर में उन जरुरी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है जिनके लिए लोग डॉक्टरों से दवाइयां लेते हैं और उन्हें खाते है। फल दुनिया भर में बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सेब, केला और अनार जैसे फल पहले से ही बहुत फेमस हैं। हालाँकि, कुछ फल केवल कुछ ही स्थानों पर पाए जाते हैं। ये केवल एक खास मौसम के दौरान ही पाए जा सकते हैं और केवल एक विशेष देश में ही उगाए जाते हैं।

कौन सा है ये अनोखा फल?

Untitled Project 2023 09 23T160447.088
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक फल ऐसा भी है जो किसी भी दुकान में किसी भी बाजार में नहीं मिलता है? जी हां, आप चाहें तो इस फल के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर सकते हैं, लेकिन फिर भी आप इसे नहीं खरीद पाएंगे। स्वाद की बात करें तो यह बेहद मीठा होता है। जिसको एक बार इसकी आदत लग गई वह इसका अदि हो ही जाता है लेकिन कोशिश करने पर भी वह इस फल को खरीदने में नाकामयाब हो जाता है।

किसी भी बाज़ार या दुकान पर नहीं मिलेगा ये फल

Untitled Project 2023 09 23T160843.089
हम धैर्य के फल की बात कर रहे हैं। हाँ, सब्र का फल बहुत मीठा होता है। सम्भावना है कि आपने इसे सुना होगा। और अगर आपने कभी इसका अनुभव किया हो तो आपको पता होगा कि यह कितना मीठा होता है। हालाँकि, किसी भी बाज़ार में आपको सब्र का फल नहीं मिलेगा। इसके लिए व्यक्ति की भावना और फोकस की जरूरत है। किसी व्यक्ति की धैर्य की क्षमता उसके फोकस के लेवल के साथ बढ़ती है। जब व्यक्ति धैर्य रखना सीख जाता है तो वह अपने रास्ते से भटकता नहीं है। ऐसे में वह एक दिन जरूर सफल होता है और उसे कामयाबी जरूर मिलती है।

सवाल ने उड़ाए लोगों के होश

Untitled Project 2023 09 23T161002.879
सोशल मीडिया पर इस सवाल ने कई यूजर्स को हैरान कर दिया। कई लोगों ने इस आम सवाल के जवाब में कहा कि क्या कोई ऐसा फल उगता है जिसे कोई बेच ही नहीं सकता और बहुत से लोगों ने दुनिया भर में कई विदेशी फलों के नाम भी बताए। महँगे फलों का बार-बार जिक्र होता था। लेकिन जब असली जवाब सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। सब्र रखने का इनाम एक ऐसा फल है जो किसी भी दुकान पर बिक्री के लिए नहीं दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।