दुनिया के ऐसे पांच सबसे खूबसूरत गांव, जिन्हे देखने के लिए उमड़ती हैं लाखो लोगो की भीड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनिया के ऐसे पांच सबसे खूबसूरत गांव, जिन्हे देखने के लिए उमड़ती हैं लाखो लोगो की भीड़

शहरों की भीड़ से दूर गांव की हरियाली हर इंसान के मन को बेहद पसंद आती हैं आज

गांव एक ऐसी जगह हैं जहा पहुँच कर किसी भी इंसान का मन खुद को ढूंढ पाता हैं। शहरों की भीड़-भाड़ वाली ज़िन्दगी से दूर थोड़े दिन के लिए टेक्नोलॉजी से दूर होकर अपने लोगो के बीच में बैठकर उनसे ज़िन्दगी की बातें करना छोटो के साथ हंसी-मज़ाक तो वही बड़ो से ज़िन्दगी की सीख लेना गांव में जाकर एक इंसान इन सभी चीज़ो का खुलकर आनंद उठा पाता हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे ही पांच गावों के बारे में बताएंगे। यह गांव कोई सामान्य गांव नहीं है। इन गावों को विश्व स्तर पर ख्याति मिली हुई है। यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से 2022 में इन्हें बेस्ट टूरिज्म विलेज (Best Tourism Village) के खिताब से सम्मानित किया गया था। आइए आपको बताते हैं इन गांवों की खासियत…
जेल एम सी टाउन
1684834946 most beautiful village in world 1684586748
ऑस्ट्रिया के जेल एम सी टाउन को खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। साल्जबर्ग के दक्षिण में यह गांव जेल झील के किनारे बसा हुआ है। यह खूबसूरत गांव पर्यटकों को आकर्षित करता है। करीब 80 मील में फैले इस गांव में स्की रिसॉर्ट है। सुंदर पहाड़ियों और वनों से यह गांव सजा है। इस गांव में प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है।
वाग्रेन टाउन
1684835007 sommer in wagrain
ऑस्ट्रिया का वाग्रेन टाउन भी पर्यटकों को आकर्षण का केंद्र है। यह गांव ऊंची घाटी के बीच बसा है और नदी के किनारे स्थित है। लगभग आठ महीने तक यह गांव बर्फ की चादर से ढका रहता है। सूर्य की रोशनी में बर्फ ऐसे चमकती है जैसे आसमान में तारे। दुनियाभर के लोग यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। 
पुक्वेल्डन गांव
1684835041 puqueldon01
चिली में चिलो द्वीप समूह पर पुक्वेल्डन गांव बास हुआ है, जिसे लेमुय द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत गांव में तीन विश्व विख्यात चर्च हैं। यह चर्च लकड़ी से बने हैं। इनको यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। माना जाता है कि इस गांव में कोई बेरोजगार नहीं है। यहां पर हमेशा पर्यटक आते हैं। 
दाझाई गांव
1684835118 most beautiful village in world 1684586983
चीन में स्थित दाझाई गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में शामिल है। करीब 1100 मीटर की ऊंचाई पर यह गांव बसा है, जो प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस गांव में लोग छतों पर खेती करते हैं और एक-एक इंच घर का पूरा इस्तेमाल करते हैं। यहां की पारंपरिक वास्तुकला लोगों को आकर्षित करती है।
जिंगझू गांव
चीन का जिंगझू गांव भी बेहद खूबसूरत है। यहां पर खूबसूरत तरीके से खेती की जाती है जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। इस गांव पर अभी भी बाहरी लोगों का असर नहीं है। इस गांव में पारंपरिक तरह से खेती की जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।