एक ऐसा शख्स जिसे इतिहास कभी भूल नहीं सकता है। वह एक ऐसा व्यक्ति था जो, बच्चे पैदा करने के लिए हर दिन सैकड़ों महिलाओं से जबरन संबंध बनाता था। हां आपको जानकर हैरानी होगी, पर ये बात बिलकुल सच है। इतिहास की कुछ ऐसी कहानी जो हमारे सामने आती है तो हम हैरान हो जाते है। क्या आपने कभी सोचा है कि एक शख्स अपने पूरे उम्र में कितने बच्चे पैदा कर सकता है? अगर नहीं तो आज की खबर को अच्छे से पढ़े और इतिहास के उस शख्स के बारे में जाने जिसने 249 से अधिक बच्चों को जन्म दिया था।
पाटा सेका जिसे इस दुनिया के सबसे बहादुर गुलाम के नाम से जाना जाता था। 1828 में सोरोकाबा, सोपा, ब्राज़ील में जन्मे पाटा सेका जिनके बारे में कहा जाता है, वो 130 वर्षों तक जीवित रहे और ब्राज़ील के इतिहास में एक बड़े चेहरा बन गए। उनका असली नाम रोके जोस फ्लोरेंसिया था। जोआकिम जोस डी ओलिवेरा जो एक एक जमींदार थे। जिनको दूसरे नाम पाटा सेका से भी बुलाया जाता था। उनका अपहरण कर लिया और उनको गुलाम बना दिया गया। जब वो गुलामी थे, तब उन्होंने उत्पीड़कों के खिलाफ कई बार विद्रोह किया।
वह उन लोगों के लिए खड़े हुए जो उनकी तरह गुलामी से पीड़ित थे और समाज बनाने में भी मदद की.. उनके नाम के पीछे कई कहानियां हैं। पाटा सेका का पुर्तगाली में अर्थ है “सूखा पैर”। कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें यह नाम उनके पैरों की सूखी त्वचा के कारण मिला, अन्य कहते हैं कि वह जलती हुई जमीन पर नंगे पैर चलते थे।कहा जाता है कि पाटा सेका सात फीट से भी लंबा था।
गुलामी में उन्हें गुलाम ब्रीडर के रूप में नियुक्त किया गया था जबकि अन्य गुलामों को मजदूरी के रूप में इस्तेमाल किया गया था। हर दिन उसे सैकड़ों अलग-अलग महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। इसलिए यह माना जाता है कि वह 249 से अधिक बच्चों की पिता बन चुके थे। उनमें से अधिकांश महिला दासियों की संतानें हैं जिन्हें उनके मालिकों द्वारा उन्हें सौंपा गया था।
कहा जाता था कि इन माता-पिता की संतानें समान रूप से मजबूत और स्वस्थ होती हैं। पाटा सेका बच्चों से बहुत प्यार करते थे। वह चाहते थे कि बच्चे उनकी तरह गुलाम न बनें। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि कैसे पढ़ना, लिखना और कैसे लड़ना और जीवित रहना है। बाद में जीवन में उन्होंने पामिरा नामक महिला से विवाह किया। पाटा सेका का निधन 13 जून, 1958 को सांता यूडोक्सिया, सो कार्लोस, सोपालो, ब्राजील में 130 वर्ष की आयु में हो गया।