कुत्ते ने किया बिल्ली के बच्चों पर हमला, मां को आया गुस्सा, कर दिया ऐसा Attack की उड़ गए सबके होश! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुत्ते ने किया बिल्ली के बच्चों पर हमला, मां को आया गुस्सा, कर दिया ऐसा Attack की उड़ गए सबके होश!

दुनिया में हर मां के लिए अपने बच्चे से बढ़कर कुछ नही होता है। हर मां अपने बच्चों को सभी मुश्किलों से बचाने के लिए आगे रहती है। उसके बाद वो नहीं देखती इसका क्या रिजल्ट होगा। मां इंसान की हो या जानवर की वो अपने बच्चे से ज्यादा अहमियत किसी और को नहीं देती है। वहीं इन दिनो इससे जुड़ी एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, और इसका टाइटल लोगों ने बेस्ट मदर के नाम से दिया है।

Untitled Project 12 1

एक मां को पहले से आभास हो जाता है कि कोई चीज उसके बच्चे के लिए खतरा बन सकता है। वो तुरंत अलर्ट हो जाती है।अपने बच्चे को खातिर हर-हद पार कर जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही मदर बिल्ली का वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में जब बिल्ली को आभास हुआ कि उसके बच्चे पर कुत्ते की नजर है और वो कभी भी अटैक कर सकता है तो तुरंत बिल्ली झपट पड़ी।

Untitled Project 11 1

वीडियो में बिल्ली के साथ दो बच्चे नजर आए। एक बच्चा मां के पास ही था। जबकि दूसरा थोड़ी दूर पर खड़ा था। दूसरे बच्चे के ऊपर एक डॉग नजर टिकाए बैठा था। वो बेहद धीरे-धीरे बिल्ली के बच्चे के नजदीक आ रहा था। अपने बच्चे के ऊपर डॉग का अटैक होने की संभावना बिल्ली भांप गई। वो झट से अपनी पूरी फुर्ती से कुत्ते के ऊपर झपट गई। उसने अपने पंजे से कुत्ते को मार कर दूर भगा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cute Kitty (@cutekittyusa)

इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में इस बिल्ली को मॉम ऑफ द ईयर का टैग दिया गया। मां ने अपनी जान की परवाह किये बिना डॉग से भिड़ना पसंद किया। इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।