दूल्हे के गले में वरमाला डालने जा रही थी दुल्हन, कुछ ऐसा हुआ कि कांप गई सबकी रूह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दूल्हे के गले में वरमाला डालने जा रही थी दुल्हन, कुछ ऐसा हुआ कि कांप गई सबकी रूह

बिहार के गया जिले से ऐसा मामला सामने आया है। जैसे ही दुल्हन दूल्हे के गले में जयमाला

बिहार से एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप गई है। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में आए दिन शादियों से जुड़ी खबरें सामने  रही हैं। इसी बीच गया जिले में एक शादी अचानक मातम में बदल गई। जहां शादी के गीत गाए जा रहे थे वहां एक हादसे से हाहाकार मच गया। दुल्हा-दुल्हन के स्टेज पर पहुंचने के बाद हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई।
1685181461 pic
खबर के मुताबिक, ये मामला गया जिले के मंझियाव गांव का बताया जा रहा है। गांव के रहने वाले नंदू यादव के घर बारात आई थी। यहां पर शादी की रस्में निभाई जा रही थी. स्टेज पर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए भीड़ लगी हुई थी। इस बीच कुछ महिलाएं और बच्चे जयमाला की रस्म देखने के लिए स्टेज के बगल वाले मकान के छत पर खड़े हो गए।
1685181469 ोे
जैसे ही दुल्हन दुल्हे के गले में जयमाला डालने वाली थी कि अचानक चीख-पुकार मच गई। दरअसल, वरमाला देखन के लिए कुछ बच्चे और महिलाएं बगल वाली छत पर चढ़ गए थे। मगर ज्यादा भीड़ होने के कारण छज्जा नीचे गिर गया। छज्जा गिरते ही लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरु कर दिया। छज्जा गिरने से उस पर खड़े महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गए।
1685181477 ै्
घायल हुए सभी बच्चों और महिलाओं को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने सभी को छुट्टी दे दी। वहीं, डॉक्टर ने कहा कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हालाकिं करीब 20 महिलाओं को चोटें लगी हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
1685181483 ्ै
बता दें कि अचानक लोगों की भागदौड़ और छज्जा गिरने से दुल्हा और दुल्हन भी डर गए थे। वहीं, हादसे के बाद कुछ समय के लिए शादी का रस्म को रोक दिया गया था। जब सभी घायल खतरे से बाहर होने की सूचना परिजनों को मिली उसके बाद दोबारा शादी की रस्म शुरु कर दी गई। ये घटना 21 मई की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।