शादी का दिन एक लड़का और लड़की दोनों के लिए ही बेहद खास होता हैं. नयी ज़िन्दगी में कदम रखने के लिए दोनों ही काफी नर्वस होते हैं. और दोनों के लिए ही ये दिन सामान रूप से इक्वल होता हैं फिर चाहे बात दूल्हे की हो या फिर दुल्हन की. दोनों ही अपने इस दिन को जिंदगीभर के लिये यादगार बनाना चाहते हैं. इस वजह से वो अपने पहनावे और सजने-संवरने पर खूब ध्यान देते हैं.

अलग-अलग धर्मों और समाजों में दूल्हा-दुल्हन द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक और उसका रंग भी अलग-अलग होता है. जैसे सनातन परंपरा में दुल्हन लाल रंग का कपड़ा पहनती है, वहीं ईसाइयों में सफेद गाउन पहना जाता है. एक विदेशी महिला को भी अपने ईसाई धर्म के अनुसार सफेद गाउन पहनने (Man stops Fiance Wearing White on Wedding) का मन किया पर उसके होने वाले पति ने उसे इजाजात नहीं दी.

टाइम्स नाओ की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया साइट रेडिट पर हाल ही में एक 27 साल की महिला ने अपने होने वाले पति से जुड़ा एक वाकया बताया है जो चौंकाने वाला है. उसने कहा कि वो अपने मंगेतर (Fiance stop bride wearing white dress) रायन से तब मिली जब उसने अपने हाई स्कूल के बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया था. दोनों का रिलेशनशिप 6 सालों तक चला और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया.
सफ़ेद गाऊन में बनना चाहती थी दुल्हन

शादी की तैयारियों के दौरान जब महिला ने रायन से जिक्र किया कि वो अन्य दुल्हनों की तरह सफेद गाउन ही पहनेगी, तब रायन ने उसे मना कर दिया. उसने दुल्हन को ऐसा करने की इजाजत नहीं दी. पर महिला भी जिद पर अड़ गई. उसे पहले लगा कि रायन इस वजह से मना कर रहा है क्योंकि फोटोज, सफेद गाउन में अच्छी नहीं आएंगी. पर सच तो कुछ और ही था जिसे सुनकर महिला को अपने होने वाली पति से नफरत हो गई.
इस कारण मंगेतर ने सफेद पहनने से रोका

जब महिला गाउन खरीदकर ले आई तो रायन ने उससे कहा कि वो कुंवारी नहीं है, इस वजह से उसे सफेद गाउन नहीं पहनना चाहिए. सफेद गाउन वही दुल्हनें पहनती हैं, जो कुंवारी होती हैं. रायन ने दुल्हन को लाल कपड़ा पहनने का सुझाव दिया. ऐसे में ये बात महिला को बहुत चुभी. उसने जब रायन की मां को इसके बारे में बताया, तो वो भी रायन पर काफी गुस्सा हुईं और बहू का साइड लेते हुए उन्होंने कहा कि कुंवारे तो रायन भी नहीं हैं, ऐसे में उन्हें भी लाल ही कपड़ा पहनना चाहिए!

रायन को मां की ये बात बहुत बुरी लगी. उसने कहा कि ये सिद्धांत सिर्फ दुल्हनों पर लागू होता है, दूल्हों पर नहीं. इस बात को सुनकर होने वाली दुल्हन का मन खट्टा हो गया और वो ये सोचने लगी कि क्या वो रायन को सही तरीके से जान भी पाई है या नहीं. उसने मन बना लिया था कि वो रायन से अलग हो जाएगी. हालांकि, बात में उसने क्या निर्णय लिया, इसके बारे में जानकारी नहीं है.


















