सुहागरात पर दुल्हन करती रह गई इंतजार, मिठाई लेने निकला दुल्हा नहीं लौटा वापस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुहागरात पर दुल्हन करती रह गई इंतजार, मिठाई लेने निकला दुल्हा नहीं लौटा वापस

सुहागरात पर दुल्हन के लिए मिठाई लेने निकला दूल्हा रात भर वापस नहीं लौटा। जब काफी देर हो

शादी के बाद दुल्हा और दुल्हन अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं। शादी के बाद पहली रात हर शादीशुदा जोड़े के लिए बहुत खास होती है जिसे सुहागरात कहा जाता है। बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दुल्हन अपने दुल्हे का इंतजार करती रह गई और दुल्हा पूरी रात अपने घर ही नहीं लौटा।
1687933821 f5c76dce7f20e733a753b4d00b8b0530
दरअसल, छपरा जिले में एक युवक अपनी शादी की पहली रात को अपनी नई-नवेली दुल्हन के लिए मिठाई लेने घर से निकला था। उसकी दुल्हन सुहागरात पर उसका इंतजार कर रही थी, लेकिन वो दहेज की बाइक समेत कहीं गायब हो गया। जब काफी देर तक दुल्हा वापस नहीं आया तो उसके परिजन उसकी तलाश में निकले।
1687933720 pic
इस दौरान दुल्हे के घरवालों ने आसपास इलाके में सभी सगे संबंधियों से भी पूछताछ भी की।  ऐसे में घरवालों ने किसी अनहोनी के डर से स्थानीय पुलिस स्टेशन में युवक की गुमशुदा होने की शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामला दर्ज युवक की तलाश शुरु कर दी। अगले दिन सुबह उसके ससुराल के अलावे अन्य सगे संबंधी पहुंचे एवं उसकी खोजबीन की।
1687933939 e0 a4 9b e0 a4 aa e0 a4 b0 e0 a4 be e0 a4 b6 e0 a4 b0 e0 a4 be e0 a4 ac e0 a4 95 e0 a4 be e0 a4 82 e0 a4 a1
बताया जा रहा है कि भोरहा गांव निवासी दिनेश महतो का 24 वर्षीय पुत्र जियालाल 26 जून को मिठाई लाने की बात कहकर घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित क्वार्टर बाजार गया। जहां से वो वापस घर नहीं आया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने शादी वाले जगह पर कई लोगों से पूछताछ भी की है, लेकिन दुल्हे का कोई सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।