मां के Birthday पर लड़के ने दिया ऐसा गिफ्ट, मरते-मरते बची महिला, लोगों ने कहा-'बंद करो ऐसा मजाक' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मां के Birthday पर लड़के ने दिया ऐसा गिफ्ट, मरते-मरते बची महिला, लोगों ने कहा-‘बंद करो ऐसा मजाक’

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने कैसे अपनी आंखें बंद की हुई है और

बर्थडे का दिन किसी के लिए भी स्पेशल होता है। इस दिन लोग पार्टी करते है और बर्थडे गर्ल या ब्वाय को गिफ्ट भी देते है। वहीं लोग तोहफे में टेडी बियर, ड्रेस, चॉकलेट, घड़ी, जैसी चीजें देते हैं। वहीं एक छोट बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए कई बार माता-पिता घूमने भी जाते है। वहीं जब बच्चे बड़े हो जाते है, तो वे अपने माता-पिता को घूमाने ले जाते है या उनके बर्थडे पर कुछ ऐसा करते है जो उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाता है। अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक लड़का अपनी मां को ऐसा गिफ्ट देता है जिससे वे मरती -मरती बचती है।
1694414989 premium birthday gifts for friends
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर @brotherofcolor ने एक वीडियो शेयर किया, साथ ही लिखा-“जन्मदिन मुबारक हो माँ, माफी, हाहाहा”।  वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने कैसे अपनी आंखें बंद की हुई है और जब वो आंखें खोलती है तो उसे सामने एक बड़ा सा बॉक्स दिखाई देता है। उसे लगा कि बॉक्स में कुछ खास होगा, इसलिए वह हैरानी भरी निगाहों से बॉक्स को इधर-उधर देखती है और फिर बेटे के कहने पर उसे खोलती है, लेकिन जैसे ही वो बॉक्स खोलती है, डरकर पीछे भाग जाती है। उसकी हालत खराब हो जाती है। असल में उस बॉक्स में एक सांप होता है। अब भला अचानक सांप को सामने देखकर किसकी हालत नहीं खराब होगी।

बता दें, ये सांप असली नहीं नकली था, जो देखने में बिल्कुल असली सांप की तरह लग रहा था। हालांकि इस वीडियो को अभी तक 4 लाख 95 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 37 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा- “ये काफी महंगा मजाक था, वो शायद ऐसे मजाक से मर सकती थी, प्लीज इसे बंद करें”। वहीं अन्य यूजर ने महिला की टी-शर्ट पर लिखा हुआ देख कर कहा- “महिला की शर्ट ने कहा कि आज नहीं, क्यों ओह, आपने आज का दिन क्यों चुना”। जबकि एक यूजर ने लिखा- “ये बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।