इन पांच जीवों के खून का रंग लाल नहीं बल्कि होता है हरा-पीला और नीला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन पांच जीवों के खून का रंग लाल नहीं बल्कि होता है हरा-पीला और नीला

हम सब जानते हैं कि इंसानों का खून लाल रंग का होता है। अब आप कहेंगे कि हर

हम सब जानते हैं कि इंसानों का खून लाल रंग का होता है। अब आप कहेंगे कि हर जीव-जंतु के खून का रंग लाल ही होतो है। लेकिन हम आपको बता दें कि कई ऐसे जीव-जंतु हैं धरती पर जिनके खून का रंग लाल नहीं होता है। बल्कि इनका खून हरा-पीला या नीला रंग का होता है। चलिए जानते हैं इन जीवों के बारे में-
1567601768 octous
1. ऑक्‍टोपस
1567601721 octopus
समुद्री जीव ऑक्टोपस कई देशों में खाया जाता है। ऑक्टोपस के आठ पैर होते हैं लेकिन सबसे हैरानी वाली यह बात है कि इसका खून लाल नहीं बल्कि नीले रंग का होता है। ऑक्टोपस का खून इसलिए नीला होता है क्योंकि उसमें तांबे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसी वजह से खून इसका नीले रंग का होता है। 
2. सी-कुकुम्बर

1567601683 c cucumber
सी-ककम्बर समुद्री जीव है। यह हरे रंग का होता है लेकिन खून इसका पीले रंग का होता है। इसके रंग के पीछे की सच्चाई आज तक वैज्ञानिकों को भी नहीं पता चल पाई है। 
3. पीनट वॉर्म

1567601635 screenshot 1
यह जीव पीनट वॉर्म है और इसका खून बैंगनी रंग का होता है। हिमोरिथरीन नाम का एक प्रोटीन पीनट वॉर्म के शरीर में होता है और जब यह ऑक्सीकरण बाहर निकालता है तो इसके खून का रंग बैंगनी या गुलाबी हो जाता है। 
4. न्यू गिनिया

1567601560 new guinea
इस गिरगिट का नाम न्यू गिनिया है और इसका खून हरे रंग का होता है। हरे रंग का खून होने की वजह से गिरगिट की मांसपेशियां और जीभ सभी ही हरे रंग की होती हैं। 
5. क्रोकोडाइल आइसफिश

1567601494 crocodile icefish

इस मछली का नाम क्रोकोडाइल आइसफिश है। अंटार्कटिक की गहराईयों में यह मछली मिलती है। खून की बात करें तो इसका खून रंगहीन और पारदर्शी होता है। हेमोग्लोबिन और हेमोसाइनिन की मात्रा आइसफिश के खून में नहीं पाई जाती है जिसकी वजह से उसका खून रंगहीन होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।