वो घर बरबाद हो जाता है,जिस घर में तुलसी के पास रखें हो ये पौधे, बीमारी घर में रम जाती है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वो घर बरबाद हो जाता है,जिस घर में तुलसी के पास रखें हो ये पौधे, बीमारी घर में रम जाती है

तुलसी का पौधा घर के सुख-समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर

तुलसी का पौधा घर के सुख-समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर पर हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है और नियमित इसकी पूजा की जाती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी पौधे को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन जरूर करना चाहिए है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिसे तुलसी के आस-पास नहीं रखना चाहिए।
1694527032 tulsi
तुलसी और पीपल दोनों को ही हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीपल और तुलसी को कभी आसपास नहीं लगाना चाहिए।क्योंकि घर पर तुलसी का पौधा होना जहां सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है, वहीं घर पर पीपल का पेड़ या पौधा धनहानि का कारण बन सकता है।
1694527065 tulsi2
तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यह न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर की ऊर्जा को पॉजिटिव बनाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधों को तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए?
1694527092 tulsi3
तुलसी के आसपास कांटेदार पेड़-पौधे न हों।तुलसी के आसपास कांटेदार पेड़-पौधे होने से यह घर पर तेजी से नकारात्‍मकता बढ़ती है और यह दुर्भाग्य का कारण बनता है।
1694527251 tulsi6
मदार या ऐसे कोई भी पेड़-पौधे, जिससे दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता हो, उसे भी तुलसी के आसपास नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे पेड़-पौधों को तुलसी के नजदीक रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से बढ़ने लगता है।
1694527155 tulsi5
घर पर शमी का पौधा लगाना वास्तु के अनुसार शुभ माना गया है।लेकिन तुलसी के आसपास इसे लगाने से बचना चाहिए। अगर आपके घर दोनों पौधे लगे हुए हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि, शमी और तुलसी के पौधे के बीच कम से कम 4-5 फीट की दूरी जरूर हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।